{"_id":"67e6f4f22391aa61e10ff7b4","slug":"every-month-two-thousand-people-are-becoming-victims-of-monkeys-and-dogs-shamli-news-c-26-1-smrt1048-139303-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हर माह दो हजार लोग हो रहे बंदर, कुत्तों के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हर माह दो हजार लोग हो रहे बंदर, कुत्तों के शिकार
विज्ञापन
शामली। जिले में कुत्ते और बंदरों के आतंक बढ़ रहा है। जिला अस्पताल व जिले की सभी सीएचसी पर एक महीने में करीब पांच हजार लोग एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें नए मरीजों की संख्या करीब दो हजार है।
शुक्रवार को सीएचसी शामली में दोपहर 12 बजे तक 35 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इनमें 12 से ज्यादा नए मरीज थे जबकि अन्य को दूसरी, तीसरी व बुस्टर डोज लगाई गई। बृहस्पतिवार को 57 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए थे। जिला अस्पताल में 25 मरीजों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। झिंझाना सीएचसी पर फार्मासिस्ट देवेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पवितार को 13 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए जबकि शुक्रवार 12 बजे तक आठ मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा चुके थे।
n कांधला सीएचसी : 29 दिन में 1500 को लगा टीका : कांधला सीएचसी पर रोजाना लगभग 50 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लग रहे हैं। मार्च में 1500 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लग चुके हैं। कांधला निवासी अमित ने बताया कि उसको गली के कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
n ऊन में इस माह 506 लोगों को दी वैक्सीन : ऊन सीसएचसी पर बताया गया कि रविवार को छोड़कर बाकी अन्य सभी दिन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाते हैं। शुक्रवार को 14 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इस माह 506 लोगों को एंटी रेबीज की डोज लगाई जा चुकी है।
n जिले में सीरम लगाने की नहीं व्यवस्था : कुत्ते व बंदर यदि किसी मरीज को गर्दन या सीने पर काटकर गंभीर घायल कर देते हैं तो उन्हें सीरम इंजेक्शन की जरूरत होती है। जिला अस्पताल व सीएचसी में सीरम की कोई व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर मेरठ या दिल्ली रेफर किया जाता है।द