फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even the public representatives are not serious about the treatment of the poor

Shamli News: जनप्रतिनिधि भी गरीबों के इलाज के लिए गंभीर नहीं

Wed, 13 Nov 2024 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Even the public representatives are not serious about the treatment of the poor
महबूब अली
विज्ञापन

शामली। गंभीर बीमारियों से ग्रसित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों का खजाना इस बार नहीं खुल सका। इस सत्र में अभी तक विधायकों व सांसद ने मरीजों के इलाज के लिए बजट जारी किए जाने के लिए विकास भवन में एक भी प्रस्ताव नहीं भेजा है। वहीं जनप्रतिनिधि 25 लाख रुपये तक निधि से खर्च कर सकते हैं। हालांकि जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य के मुद्दों को समय-समय पर उठाने की बात कह रहे हैं।
जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट है। शामली सदर से विधायक रालोद से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से रालोद विधायक अशरफ अली, कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन हैं। वहीं कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन सांसद हैं। चारों ही जनप्रतिनिधियों ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में किसी भी गरीब के लिए कोई धनराशि खर्च नहीं की है। वहीं कोई भी प्रस्ताव विकास भवन में नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि मौजूदा सत्र में किसी भी विधायक, सांसद ने चिकित्सा के लिए किसी को भी धनराशि नहीं दी। किसी ने कोई पत्र भी नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed