फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after the third open merit, seats remained vacant in UG courses.

Shamli News: तीसरी ओपन मेरिट के बाद भी यूजी कोर्सों में खाली रह गईं सीटें

Sun, 11 Aug 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Even after the third open merit, seats remained vacant in UG courses.
शामली। यूजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शनिवार को जारी रही। तीसरी ओपन मेरिट के बाद भी कॉलेजों में कई संकायों में सीटें खाली रह गईं। इसके बाद अब विश्वविद्यालय 12 अगस्त से एक बार फिर नए पंजीकरण शुरू कर सीटें भरने की तैयारी में है। जिसमें नए और पुराने पंजीकरण वाले छात्र-छात्राओं को 31 अगस्त तक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के चार पीजी कॉलेजों में तीसरी ओपन मेरिट से दाखिला प्रक्रिया जारी रही। उसके बाद भी कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं। जिसमें राजकीय कॉलेज कांधला में बीए में शनिवार को 266 में से 226 दाखिले हो पाए। बीकॉम में 80 में से केवल 29 और बीएससी में 80 में से 41 दाखिले हुए। प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने बताया कि बीए में विषयों का तालमेल न बनने के कारण सीटें खाली रही है।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज कैराना में बीए में 293 में से 271, बीकॉम में 80 में से 77 और बीएससी बायो में 80 में से 75 दाखिले हुए। कोई नया आवेदन नहीं हुआ। दोनों कॉलेजों के प्राचार्य ने बताया कि जितने आवेदन ओपन मेरिट के लिए आए थे, सभी के दाखिले हो चुके है। बाकी सीटें विश्वविद्यालय के दोबारा आवेदन मांगे जाने के बाद ही भरी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शामली के वीवी पीजी कॉलेज में बीए में तीसरी ओपन मेरिट से आखिरी दिन आठ दाखिले हुए है। जिसमें 532 सीटों के सापेक्ष 490 दाखिले हुए। 42 सीटें गणित विषय न लेने के कारण खाली रह गई है। शामली के आरके पीजी कॉलेज में बीएससी बायो में सभी 160 सीटें फुल हो गई। बीएससी एग्रीकल्चर में 160 फुल हो गईं। जबकि बीएससी गणित और सांख्यिकी में केवल 15 सीटें खाली बची। बीकॉम में 160 में से केवल 60 ही दाखिले हुए है।

वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार और आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्येंद्रपाल सिंह ने बताया कि खाली सीटों पर अब विश्वविद्यालय 12 अगस्त से अंतिम ओपन मेरिट के लिए नए पंजीकरण और पुराने पंजीकरण से सीटें भरने की तैयारी में है। प्रक्रिया कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय के अनुसार 31 अगस्त तक प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed