फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation work of answer sheets postponed, examiner returned

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य स्थगित, परीक्षक लौटे

Wed, 18 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Evaluation work of answer sheets postponed, examiner returned
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो अप्रैल तक स्थगित हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर मूल्यांकन कार्य स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए आरके इंटर कालेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य सोमवार से शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पहले दिन परीक्षकों की बैठक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं किया था। मंगलवार सुबह 10 बजे सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में मूल्यांकन शुरू हुआ था। मूल्यांकन में बोर्ड की तरफ से कुल 576 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को 390 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया था, जिनमें हाईस्कूल की कुल 73274 उत्तर पुस्तिकाओं में 10005 और इंटर की कुल 48273 में 4234 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका है।
विज्ञापन

मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। उनकी ड्यूटी भी एक मीटर की दूरी पर लगाई गई थी। बुधवार सुबह परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मूल्यांकन स्थगित होने की जानकारी मिली। उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। शासन के अग्रिम आदेेश पर मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed