फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation of answer sheets of UP Board from 23, preparation begins

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 से होगा शुरू, तैयारी शुरू

Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of UP Board from 23, preparation begins
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में आरके इंटर कॉलेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर गैर जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचना शुरू हो गई है। कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए मूल्यांकन कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में 13 अप्रैल को समाप्त हुई थी। इसके बाद से ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई थी। शासन ने 23 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए चार कोठार बनाए गए हैं। 21 कक्षों में मूल्यांकन कार्य चलेगा। परीक्षकों के बीच सोशल डिस्टेंस रखा जाएगा। मूल्यांकन केंद्र पर पेयजल, शौचालय, जेनरेटर आदि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह नौ बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इन विषयों की पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं
मूल्यांकन केंद्र पर इंटर की सामाजिक विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, इतिहास, हिंदी, गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, संस्कृत, नागरिक शास्त्र, अंग्रेजी और चित्रकला विषय की उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं, जबकि हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और कंप्यूटर विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed