फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation of answer sheets of CBSE postponed

सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थगित

Fri, 20 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of CBSE postponed
सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थगित
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का चल रहा मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिले में दो केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य करीब 10 दिन से चल रहा था।
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के सरकार ने सीबीएसई-जेईई सभी तरह की परीक्षाएं टाल दी है। इसके साथ ही सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, जिम आदि भी बंद करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। सरकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले में चल सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी रोक दिया गया है। जिले में सीबीएसई द्वारा सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल और सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पिछले 10 दिन से दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा था। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी डा. एके गोयल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड के अग्रिम आदेशों तक स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के कार्यों का जायजा लिया
गढ़ीपुख्ता। बृहस्पतिवार को डूडा के अधिकारी अमितकांत ने कस्बा गढ़ीपुख्ता पहुंचकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कस्बे के मेन बस स्टैंड, मेन बाजार गली मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत की और नगर पंचायत द्वारा कराए जा रही फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, शुद्ध पेयजल हेतु क्लोरीनेशन और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल आदि के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह, चेयरमैन अली हसन, नगर पंचायत के कर्मचारी और सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed