फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ethnic equation in the state working committee

प्रदेश कार्य समिति में साधे जातीय समीकरण

Thu, 11 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ethnic equation in the state working committee
शामली। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा गया है। गुर्जर, जाट, सैनी को महत्व दिया गया है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, प्रियवंदा तोमर, हरवीर मलिक, प्रसन्न चौधरी, पवन तरार और प्रमोद अट्टा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अभी हाल में घोषित की गई भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में गुर्जर बिरादरी से प्रमुख स्थान रखने भाजपा के पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह को महत्व दिया है। वह 2019 में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कैराना लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत में उनका अहम योगदान रहा है। 30 जनवरी को उनका एमएलसी कार्य काल पूरा हो गया था। वह भाजपा की ओर से एमएलसी का टिकट पाने के इच्छुक थे, उनका टिकट कटने के बाद गुर्जर समाज में नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार कृषि कानून के मुद्दों पर किसान संगठन केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं। जाट समाज को खुशकरने के लिए भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे हरवीर मलिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार और महिला आयोग की सदस्या डा. प्रियावंदा तोमर और जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के पति प्रसन्न चौधरी को भाजपा संगठन में तवज्जो दी गई है। इसी प्रकार सैनी समाज में भाजपा का वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रमोद अट्टा को भी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed