{"_id":"5f4e93458ebc3e547833c650","slug":"establishment-will-be-sent-to-the-depot-workshop-in-shamli-shamli-news-mrt4991705199","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीरोडवेज के आरएम पहुंचे शामली, कार्यशाला निर्माण का इस्टीमेट शासन को भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीरोडवेज के आरएम पहुंचे शामली, कार्यशाला निर्माण का इस्टीमेट शासन को भेजेंगे
विज्ञापन
शामली में डिपो की कार्यशाला के लिए इस्टीमेट शासन को भेजा जाएगा
शामली। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला का मुद्दा उठाने के बाद यूपी रोडवेज के सहारनपुर रीजन के आरएम नीरज सक्सेना ने शामली बस अड्डा और रोडवेज डिपो की भूमि की कार्यशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आरएम ने बताया कि शीघ्र ही शामली डिपो की कार्यशाला निर्माण का इस्टीमेट बनाकर शासन को धन अवमुक्त कराने के लिए भेजा जाएगा।
भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने पिछले 15 दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला का मुद्दा उठाते हुए कार्यशाला निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मंगलवार को सहारनपुर रीजन के आरएम नीरज सक्सेना शामली पहुंचे। शामली बस अड्डे का निरीक्षण करने के बाद वह मुजफ्फरनगर रोड स्थित फतेहपुर गांव में कार्यशाला निर्माण के लिए खरीदी गई नौ बीघा भूमि का निरीक्षण किया। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि निगम ने 47 लाख रुपये की लागत से कार्यशाला निर्माण के लिए 9 बीघा भूमि फतेहपुर गांव के जंगल में खरीदी गई है। दो बार कार्यशाला निर्माण के लिए भवन का इस्टीमेट जा चुका है। उन्होंने शासन स्तर से कार्यशाला निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध किया। आरएम नीरज सक्सेना बाद में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल से मुलाकात करके सहारनपुर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
परिवहन राज्यमंत्री से बात करेंगे गन्ना मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी-
शामली। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि दूसरे राज्यों में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन के लिए प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारियां से मिलकर अनुरोध करेंगे। जिससे आने जाने वाले सवारियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
गन्ना मंत्री सुुरेश राणा को अवगत कराया कि कोरोना लॉकडाऊन के कारण 22 मार्च को प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू लगने और बाद में सवा पांच माह कोरोना लॉकडाउन में यूपी रोडवेज बसों का दूसरे प्रदेशों में संचालन बंद चल रहा है, जिससे उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के इक्का दुक्का जिलों को छोड़कर संचालन बंद चल रहा है। यूपी रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया से मिलेंगे। दूसरे राज्यों के यूपी रोडवेज बसों के संचालन पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊन ब्लाक में राजकीय महिला डिग्री कालेज की स्थापना के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया है।