फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   EO sitting on chairman's chair, there was a lot of ruckus

चेयरमैन की कुर्सी पर ईओ बैठी, जमकर हुआ बवाल

Fri, 31 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
EO sitting on chairman's chair, there was a lot of ruckus
कैराना नगर पालिका में धरनेपर बैठे पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन, सभासद व पालिका स्टाफ - फोटो : SHAMLI
कैराना। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन की कुर्सी पर ईओ का कार्यभार संभाल रही एसडीएम के बैठने पर जमकर बवाल हुआ। ईओ हटवाने की मांग को लेकर पालिका चेयरमैन सभासद, पालिका स्टाफ व सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव व आयुक्त सहारनपुर मंडल को शिकायती पत्र भेजकर ईओ हटाने की मांग की।
विज्ञापन

कैराना नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे होनी थी। बैठक शुरू होने से पहले ईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं एसडीएम मणि अरोरा सभागार कक्ष में पालिका अध्यक्ष हाजी अनवर हसन की कुर्सी पर बैठ गई। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन जब सभागार कक्ष में गए तो कुर्सी खाली न होने के कारण वह सभासदों के बराबर में लगाई गई एक कुर्सी पर बैठ गए। इसी दौरान पालिका के कुछ सभासदों ने चेयरमैन की कुर्सी पर ईओ के बैठने पर एतराज जताया। जिस पर ईओ अपने कार्यालय में आकर बैठ गई। इस दौरान सभागार कक्ष में हंगामा हो गया। बाद में सूचना पर एसएसआई राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेयरमैन व सभासदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन सभी सभासदों पालिका स्टाफ व सफाई कर्मियों के साथ पालिका के बाहर धरने पर बैठ गए। ईओ के खिलाफ और चेयरमैन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। शाम 5 बजे कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए धरने से उठ गए। शुक्रवार को फिर से धरने पर बैठने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन

ईओ को पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया गया
हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा भी मौके पर पहुंचे तथा पालिका चेयरमैन व ईओ से अलग-अलग वार्ता की। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बाद में कोतवाली प्रभारी ने डीएम जसजीत कौर को मामले की जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर ईओ को उनके कार्यालय से पुलिस सुरक्षा के बीच शामली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले सौंपा गया था कार्यभार
करीब 6 माह से कैराना नगर पालिका परिषद में ईओ का पद रिक्त चल रहा था। कुछ दिन पहले कैराना एसडीएम रहे उद्भव त्रिपाठी को डीएम ने ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया था, लेकिन दीपावली के दौरान उनका ट्रांसफर होने के कारण फिर से यह पद खाली हो गया था। जिससे विकास व जनहित के कार्य रुके हुए थे। करीब 15 दिन पहले एसडीएम मणि अरोरा को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया था।
सफाई मजदूरों ने शुरू की हड़ताल
इस मामले को लेकर सफाई मजदूर यूनियन संघ के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने हड़ताल पर जाने को लेकर सीएम, नगर विकास मंत्री, आयुक्त सहारनपुर मंडल, डीएम व एडीएम को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कैराना पालिका चेयरमैन बोर्ड सभासदों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसलिए उन्होंने भी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। ईओ को कार्यमुक्त किए जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल रहने का एलान किया है। इस दौरान सोहनलाल, इंद्रपाल, गुरदास, महेंद्र, सत्य प्रकाश व मदनलाल आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
चेयरमैन के पहुंचने पर कुर्सी ने छोड़ने का आरोप
चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि पिछले करीब 15 दिन से जब वह अपने कार्यालय में आते हैं तो उनकी कुर्सी पर ईओ बैठी रहती थी। उनके आने के बाद भी वह कुर्सी नहीं छोड़ती थी। ऐसे में उन्हें इधर-उधर बैठकर ही अपना कार्य करना पड़ रहा था।

अधिशासी अधिकारी ने आरोपों को बताया झूठा
मामले में ईओ मणि अरोरा बताया कि उन पर लगाए गए आरोपों में कोई सत्यता नहीं है चेयरमैन की अपनी गरिमा है उनकी अपनी अलग कुर्सी होती है। बोर्ड बैठक के दौरान वह जैसे ही दूसरी कुर्सी मंगवाने बाहर गए तो इतने में सभासदों ने हंगामा कर दिया। 15 दिन से कार्यालय में कुर्सी पर वह बैठ रही थी। दूसरी कुर्सी पर चेयरमैन बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed