फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Environmental clubs will be formed in secondary schools

Shamli News: माध्यमिक स्कूलों में बनेंगे पर्यावरण क्लब

Fri, 26 May 2023 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 May 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Environmental clubs will be formed in secondary schools
- प्रत्येक कक्षा से बनाए जाएंगे पर्यावरण मित्र, स्कूलों में वाटिका भी की जाएगी तैयार
विज्ञापन

- पर्यावरण क्लब के तहत जुलाई से अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह पखवाड़े का आयोजन होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग आगे आ रहा है, ताकि छात्र-छात्राओं को भी पर्यावरण की जानकारी हो सकें। ऐसे में अब प्रत्येक स्कूल में पर्यावरण क्लब बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में कुछ छात्र-छात्राएं पर्यावरण मित्र चुने जाएंगे, जो पर्यावरण की जानकारी देंगे। साथ ही स्कूलों में वाटिका तैयार की जाएगी और उसके बाद स्कूलों में कंपोस्ट पिट भी बनाए जाने की योजना तैयार होगी।
जनपद में तीस माध्यमिक और बीस राजकीय इंटर कालेज है। पर्यावरण संरक्षण को अभी तक शासन द्वारा ही बढ़ावा दिया जा रहा था और इसके लिए पौधारोपण अभियान बडे़ स्तर पर चलता है। ऐसे में हर वर्ष करोड़ों पौधे लगाए जाते है, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सकें। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलता है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी इसमें अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा और इसके तहत प्रत्येक स्कूल में पर्यावरण क्लब बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब गठन होने के बाद सभी कक्षाओं में कुछ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण मित्र चुना जाएगा, जो अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूलों में पौधेरोपण, पर्यावरण संरक्षण, जलसंचयन, स्वच्छता आदि के कार्यों को नियमित रूप से करेंगे। साथ ही उनको जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा, ताकि उनको भी पर्यावरण की जानकारी हो सकें। पर्यावरण क्लब के तहत जुलाई से अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह पखवाड़े का आयोजन होगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने डीआईओएस को निर्देशित किया है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि विभाग का आदेश मिलने के बाद स्कूलों में प्रधानाचार्यों को पर्यावरण क्लब का गठन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed