फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entry of e-rickshaw closed in crowded markets

Shamli News: भीड़भाड़ वाले बाजारों में ई-रिक्शा की एंट्री बंद

Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Entry of e-rickshaw closed in crowded markets
शामली। त्योहारी सीजन में शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बुधवार से जहां शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ई रिक्शा की एंट्री बंद कर दी गई। वहीं रात में भी पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्देश एसपी अभिषेक ने दिए हैं। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, दिवाली पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिसके कारण जाम की हालत बनी हुई है। ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ शहर के गांधी चौक बाजार, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरु मार्केट, नाला पटरी उमड़ रही है। एसपी अभिषेक ने बताया कि शहर में जाम के हालात न हो इसके लिए पुलिसकर्मी रात में 11 बजे तक भी शिफ्ट वाइज ड्यूटी देंगे। सीओ ओर इंस्पेक्टर समय समय पर जायजा लेंगे। इसके अलावा मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा पर रोक लगा दी है। यदि कोई ई रिक्शा को ले जाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी दिवाली तक रद्द कर दी गई है। आपातकालीन स्थिति में ही पुलिसकर्मियों को छुट्टियां मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed