{"_id":"61f9860709b5ce4e960dde6a","slug":"entrepreneurs-told-the-general-budget-mixed-shamli-news-mrt575473214","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने मिलाजुला बताया आम बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने मिलाजुला बताया आम बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों ने मिलाजुला बताया आम बजट
शामली। कोरोना की तीसरी लहर और यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। बजट का उद्यमियों ने स्वागत करते हुए अपने हित में बताया है। रिम धुरा उद्यमी और छोटे व्यापारी आम बजट को निराशाजनक मान रहे हैं। संवाद
उद्यमियों के लिए अच्छा रहा बजट
केंद्र सरकार नेशनल हाईवे का 25 हजार किसी से अधिक विस्तार करने का एलान किया है। इससे इंडस्ट्री को गुड्स ट्रांसपोर्टेशन में भी आसानी होगी। सरकार ने इमरजेंसी कोविड लिंक गारंटी स्कीम को 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया है। इससे व्यापारी इमरजेंसी में ऋण का लाभ ले सकता है। आम बजट में व्यक्तिगत करदाताओं को आयकर में राहत नहीं मिली है, लेकिन इस बजट में भी व्यक्तिगत करदाताओं की आयकर की स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है - अनुज गर्ग, चेयरमेन आईआईए।
सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
बजट से व्यापारी जगत में अच्छा माहौल है, सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए 5 से 6 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। जिससे छोटे उद्योगों को लाभ मिलेगा। विदेशों से आयात होने वाली मशीनों पर टैक्स कम करके उद्यमियों को राहत दी है। जनवरी में उद्यमियों ने 1.40 लाख करोड़ से ऊपर जीएसटी जमा किया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है - अंकित गोयल, चेयरमैन शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन।
विज्ञापन
व्यापारियों को नहीं मिला राहत पैकेज
बजट में व्यापारियों की अनदेखी की गई है। आयकर में कोई राहत नहीं दी गई है। कोरोना काल में संकट से उबरने के लिए व्यापारियों को किसी भी प्रकार के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा नहीं की गई है। महंगाई को कम करने के लिए पेट्रोल व डीजल को जीएसटी दायरे में लाने की घोषणा कर इनके दाम कम कर महंगाई पर अंकुश लगाया जाना चाहिए था। आम बजट में आम उपभोक्ताओं में भी निराशा है - घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।
रिम धुरा उद्योग के लिए निराशा जनक बजट
रिम धुरा उद्योग के लिए बजट निराशाजनक रहा है। रिम धुरा उद्योग में प्रयोग होने वाला लोहे के दाम में पिछले एक साल में पचास प्रतिशत महंगा हुआ है। एक साल पहले लोहा 35 रुपये किला लोहा अब 70 रुपये किलो है। बजट में रिम धुरा उद्योग से जुडे़ लोग लोहे के दाम कम होने की उम्मीद कर रहे थे, किंतु आम बजट में ऐसा नहीं हुआ है - वेदप्रकाश आर्य रिम धुरा उद्यमी शामली।