फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs in Lucknow raised the demand for solution of GST problems

Shamli News: लखनऊ में उद्यमियों ने जीएसटी समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Tue, 23 Sep 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs in Lucknow raised the demand for solution of GST problems
शामली। साईंमां के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में जीएसटी आयुक्त डॉक्टर नितिन बंसल से मिला। यहां जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए फेक बिल और अन्य मामलों में व्यापारियों के उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उद्यमी अपना पूरा टैक्स समय पर जमा कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की कार्रवाई उनके लिए असुविधाजनक और नुकसानदायक साबित हो रही है। अंकित गोयल ने जीएसटी की वर्तमान प्रणाली के तहत आने वाले रिफंड के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उद्यमियों का कच्चा माल 18 प्रतिशत और पक्का माल पांच प्रतिशत पर बिकता है, लेकिन 13 प्रतिशत रिफंड विभाग से प्राप्त करने में उन्हें काफी परेशानी आती है। इस पर जीएसटी आयुक्त डॉ़ नितिन बंसल ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि दस दिन के अंदर सभी व्यापारियों को रिफंड मिल जाएगा। मुलाकात सकारात्मक और समाधान-केंद्रित रही।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने शक्ति भवन में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल से भी मुलाकात की। बैठक में चर्चा की गई कि मेरठ में आयोजित आगामी मीटिंग में उद्यमियों और व्यापारियों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा ताकि किसी को कोई समस्या हो तो उसे हल कराया जा सके। इस अवसर पर सभी उद्यमियों ने व्यापारिक गतिविधियों में सुगमता लाने और प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed