फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs bypass, traders raised pension demand

उद्यमियों ने बाईपास, व्यापारियों ने उठाई पेंशन की मांग

Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs bypass, traders raised pension demand
उद्यमियों ने बाईपास, व्यापारियों ने उठाई पेंशन की मांग
विज्ञापन

शामली। शहर के उद्यमी और व्यापारियों ने भी मंच पर पहुंचकर सीएम से भेंट की। उन्होंने सीएम को कानून व्यवस्था सुधारने पर बधाई दी । उद्यमियों ने बाईपास निर्माण और व्यापारियों ने पेंशन की मांग उठाई।

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीएम योगी को शामली आगमन पर अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस दौरान उन्होंने सीएम के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन को एडीएम अरविंद कुमार ने लिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने शामली में जाम की समस्या के समाधान के लिए कई साल से लंबित बाईपास का निर्माण कराने और फ्लाईओवर बनवाए जाने की मांग की। इसके साथ ही जिले की सड़कों पर बने गड्ढों को ठीक कराने की मांग की। इस अवसर पर अनुज गर्ग, अमित जैन, अशोक मित्तल, अशोक बंसल, वेदप्रकाश आर्य, आलोक जैन, प्रविंद जैन और आशीष जैन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीएम योगी के नाम एडीएम ने लिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने 60 वर्ष से ऊपर आयु के व्यापारियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने, व्यापारियों के माल के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर कराने, दुकानदार, व्यापारी की विद्युत दरें यानि कामर्शियल दरों को घरेलू विद्युत दरों के बराबर किए जाने, मंडी समिति शुल्क जीएसटी में समाहित करने, रोडवेज डिपो के भवन निर्माण के लिए फंड जारी करने, व्यापारियों को सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता पर देने और शामली होते हुए लंबे रूट की एक्सप्रेस ट्रेन हेतु रेलवे लाइन का विद्युतीकरण व दोहरीकरण जल्द पूरा कराने की मांग की। इस अवसर पर सूर्यवीर सिंह, रवि संगल, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed