फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Engineers strike

इंजीनियर हड़ताल पर

Wed, 02 Mar 2016 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 02 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Engineers strike
शामली। जिले के डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगों को लेकर बुधवार से बेमियादी हड़ताल शुरू हो जाएगी। मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग के कार्यालय पर जिले के डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार व धरना जारी रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर लंबित समस्याओं को लेकर गत 15 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक लखनऊ में तीन दिवसीय क्रमिक अनशन चला था। क्रमिक अनशन के बाद सकारात्मक परिणाम नहीं आने से प्रदेश के सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा 18 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक कार्य बहिष्कार एवं 25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल का कार्यक्रम प्रस्तावित था, किंतु 24 फरवरी को प्रमुख सचिव कार्मिक से हुई वार्ता के बाद महासंघ की उच्चाधिकार सभा में निर्णय लिया गया था एक मार्च तक कार्य बहिष्कार जारी रहने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

दो मार्च से बेमियादी कालीन हड़ताल की घोषणा की गई थी।

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में जिले के सभी डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार  जारी रहा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के इंजीनियर्स संजीव कुमार और जिले के सचिव इंजीनियर दिप्तेश कुमार तोमर ने बताया कि दो मार्च से 14 सूत्रीय  मांगें पूरी नहीं होने पर जिले के डिप्लोमा इंजीनियर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। कार्य बहिष्कार और धरने में दिप्तेश कुमार, विजय मित्तल, मेहर सिंह, संजीव कुमार, पवन कुमार, चंद्रवीर, मुकेश कुमार, सुरेंद्र   मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed