फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Engineer dies due to drowning in Yamuna

इंजीनियर की यमुना में डूबने से मौत

Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Engineer dies due to drowning in Yamuna
कैराना (शामली)। यमुना में मूर्ति विसर्जन करते हुए इंजीनियर पैर फिसलने से यमुना में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को यमुना से बाहर निकाला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार को शामली के मोहल्ला सुभाष नगर रेलपार निवासी सुखबीर का पुत्र रोहित (35) अपने पांच साथियों के साथ कैराना स्थित यमुना में शनिदेव व राहू-केतू की मूर्तियां विसर्जन करने के लिए आया था। वह दोपहर करीब सवा 12 बजे यमुना में अपने चचेरे भाई दीपांशु व पड़ोसी सागर के साथ मूर्ति विसर्जन करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। रोहित को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचा दिया। गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और यमुना में डूबे रोहित की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद उसका शव यमुना से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ के लड़के रामपाल सिंह ने बताया कि उनके घर पर पिछले चार दिन से पूजा चल रही थी। पूजा समाप्ति पर रविवार को मूर्तियों का विर्सजन करने आए थे। रोहित दिल्ली मेट्रो में इंजीनियर था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सूचना पर शामली से रोहित के पिता सुखबीर व अन्य परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed