{"_id":"58fa548d4f1c1b8f338b4d20","slug":"encroachment-on-roads-walking-too-difficult","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अतिक्रमण, पैदल चलना भी मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर अतिक्रमण, पैदल चलना भी मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
धीमानपुरा रोड पर फल विक्रेताओं द्वारा किया गया अतिक्रमण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए यहां कोई नियम नहीं चल रहा। नो वेंडिंग जोन के बोर्ड तो लगाए, मगर कब्जा फल विक्रेताओं का है। दुकानों के बाहर तक सामान फैला रहता है। हर सड़क पर अतिक्रमण है, जिस कारण ट्रैफिक जाम की समस्या नासूर बन चुकी है।
शामली शहर की सबसे बड़ी समस्या है शहर में लगने वाला ट्रैफिक जाम। ट्रैफिक जाम के प्वाइंट भी एक या दो नहीं, बल्कि ढेरों हैं। जिस मार्ग पर देखो, वहां ट्रैफिक जाम लगा रहता है। उसका सबसे बड़ा कारण है सड़कों पर हो रहा अतिक्रमण। अमर उजाला टीम ने शहर के ऐसे स्थानों का जायजा लिया, जहां नियमानुसार ठेली लगाना प्रतिबंधित है। नगर पालिका प्रशासन ने उन स्थानों पर नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाकर अपने दायित्व की इतिश्री कर ली, मगर अतिक्रमण करने वालों ने नो वेंडिंग जोन पर ही कब्जा कर लिया।
शहर में मुजफ्फरनगर मार्ग पर प्राइवेट मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के बाहर, फव्वारा चौक, शिवचौक के पास सहित कई स्थानों पर नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगे हुए हैं, मगर इन सभी स्थानों पर फल विक्रेताओं और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों ने कब्जा कर लिया है। आलम यह है कि कहीं सड़क पर ठेलियां लगी हैं, तो कहीं पर दुकानों के बाहर तक सामान फैला रहता है। इसके अलावा विजय चौक के पास सड़क पर ही अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहा है, तो कैराना रोड पर लकड़ी की आढ़त लगती है। इन वजह से शिवचौक, भिक्की मोड़, धीमानपुरा, गुरुद्वारा तिराहा, बुढ़ाना रोड तिराहा, अजंता चौक, विजय चौक, फव्वारा चौक सहित प्रमुख चौराहों और मार्गों पर दिन भर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। ट्रैफिक जाम में लोगों को जूझने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहन इन मार्गों से रोजाना ही गुजरते हैं, मगर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में किसी ने चिंता नहीं जताई।
विज्ञापन
व्यापार बंधु, उद्योग बंधु बैठक में भी उठा यह मुद्दा
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई व्यापार बंधु, उद्योग बंधु की बैठक में भी शहर में अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम का मुद्दा जोर शोर से उठा। व्यापारियों और उद्यमियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए कारगर प्रयास किए जाएं। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने रेलवे रोड पर चल रही अनाज मंडी को नवीन मंडी में शिफ्ट करने की बात कही, जिस पर अधिकारियों ने रेलवे रोड के मोड़ पर हाइड गेज लगाने का प्रस्ताव रखा।
प्रशासन ने कर ली अतिक्रमण हटाने की तैयारी
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने एसडीएम शामली, सीओ सिटी और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि शनिवार से शहर में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाए। इसके बाद तीनों अधिकारियों ने मीटिंग की और व्यापारियों से भी अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग करने की अपील की।