फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Encroachment officials

आबकारी अधिकारियों को घेरा

Tue, 10 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 10 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Encroachment officials
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पकड़े युवक को छोड़ने में सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए आबकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षक को भी धरने पर बैठा लिया।
विज्ञापन


तीन घंटे हंगामा चला, जिसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब हंगामा शांत हुआ।  
सोमवार दोपहर भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। नारेबाजी के साथ हंगामा प्रारंभ कर दिया।

विनोद निर्वाल का आरोप था कि शनिवार रात आबकारी टीम ने झिंझाना क्षेत्र के गांव सकौती से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पकड़ लिया था।

युवक को छुड़वाने के लिए वह अन्य लोगों के साथ आबकारी कार्यालय पहुंचा, तो वहां मिली आबकारी निरीक्षक तथा दो सिपाहियों ने अभद्रता की। आरोप है कि इसके बाद 10 हजार रुपये लेकर युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया।  इस दौरान भाकियू नेताओं ने जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह तथा आबकारी निरीक्षक को भी अपने बीच धरने में बैठा लिया।
विज्ञापन


बाद में जिला आबकारी अधिकारी ने जांच कमेटी गठित करने तथा जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ। इस दौरान भाकियू नेता विनोद निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, कुलदीप पंवार, समरपाल सिंह, कृष्ण, सुशील, सुभाष, रामशरण, गुलजार, कय्यूम, अमरदीप लाटियान, ईश्वर फौजी और लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed