फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Encounter between police and miscreants, two injured

UP News : शामली में मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2023 12:24 AM IST
सार

UP News : शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants, two injured
शामली क्षेत्र के गांव बलवा में बाईपास के पास  पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश का ले उपचार के लिये ल

विस्तार

शामली में बलवा बाईपास के पास पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ कर बाइक, 75 सौ रुपये, तीन मोबाइल बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी व कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की लूट करने वाले बदमाश बलवा बाईपास पर खड़े है और किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने तीन बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगे। जिसके बाद फायरिंग में भनेडा निवासी वसीम, नाला निवासी सौरभ गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग होते ही एलम निवासी सौरभ भागने लगा, जिसको पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी सफलता: अधिकारी की परीक्षा में दबोचा गया मुन्नाभाई, पूछताछ में उगला ये सच, खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी ओपी सिंह व सीओ बिजेंद्र भडाना भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि 22 जून की रात में बलवा निवासी आस मोहम्मद से साढ़े तीन हजार, शमशाद से दो हजार रुपये व मोबाइल, 23 जून की रात में लालूखेड़ी शेखर से 25 सौ रुपये, मोबाइल बदमाशों ने लूट लिया था। मुठभेड़ में बदमाशों से 75 सौ रुपये, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद की।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: IAS के घर से गायब हुआ कुत्ता, 36 घंटे से ढूंढने में लगे अफसर, पर नहीं मिला सुराग, कमिश्नर मैडम बोली..

पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसओजी प्रभारी विरेंद्र कसाना, कोतवाली प्रभारी नेमचंद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed