फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ena, Sagar got first place in 200 meter race

सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रीना और सागर ने पाया पहला स्थान

Tue, 15 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ena, Sagar got first place in 200 meter race
शामली के आरके इंटर कॉलेज में मंलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र। - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में तीन दिवसीय 23वीं मंडलीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान बालक-बालिकाओं के विभिन्न वर्गों में दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक के रोमांचक मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रीना और बालक वर्ग सागर नायक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण के साथ हुआ। पिछले वर्ष के चैंपियन रीना और मो. आजाद ने खेल ज्योति को लेकर मैदान परिक्रमा की। जनपद शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट निकाला। हिंदू कन्या इंटर कालेज और जैन कन्या इंटर कालेज शामली की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बीएसए गीता वर्मा, संयोजक लोकेंद्र कुमार, संयोजिका डा. सीमा वर्मा, सहसंयोजिका डा. मीरा, सह संयोजक डा. अमित मलिक, आनंद प्रसाद,डा. रुचिता ढाका, डा. दीपाली गर्ग, डा. विनीत चौहान के अलावा तीनों जनपदों के विभिन्न कालेजों के प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य एवं संयोजक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

पहले दिन प्रतियोगिताओं का घोषित परिणाम
सीनियर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रीना जीजीआईसी कांधला शामली प्रथम और इसी कालेज की मुस्कान द्वितीय रही। 800 मीटर दौड़ में सोमना केएसआईसी कुरालसी मुजफ्फरनगर प्रथम, कुनिका गुरु विरजानंद इंटर कालेज रामपुर मुजफ्फरनगर द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में तन्नू वर्मन जीएनजीपीआईसी सहारनपुर प्रथम, दीपा बीडीकेआईसी सिकंदरपुर शामली द्वितीय रही। 800 मीटर दौड़ में वर्षा श्री प्राणनाथ इंटर कालेज रतनपुर खतौली मुजफ्फरनगर, काजल राजकीय हाईस्कूल टिकरौल सहारनपुर द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में दीपा बीडीकेआईसी सिकंदरपुर शामली प्रथम, सीमा शांति स्मारक लुकादड़ी सहारनपुर द्वितीय रही।
सब जूनियर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु आरएसएस इंअर कालेज झिंझाना प्रथम, तनु महाराणा प्रताप इंटर कालेज शिमलान सहारनपुर द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में अर्वी चौधरी होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जडौदा मुजफ्फरनगर प्रथम, प्रियांशु आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना द्वितीय रही।
सीनियर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सागर नायक जीआईसी मुजफ्फरनगर प्रथम, आजाद राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में विशाल चौहान राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली प्रथम, आशू एमपीएम इंटर कालेज शिमलाना सहारनपुर द्वितीय रहे।
भाला फेंक में अकरम मलिक पिकेट इंटर कालेज खतौली मुजफ्फरनगर ने प्रथम, अंकुर कुमार राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली द्वितीय रहे। लंबी कूद में आकाश कुमार केएसआईसी कुरालसी मुजफ्फरनगर प्रथम, अभिषेक एसएसआईसी लुकापड़ी सहारनपुर द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में सागर नायक जीआईसी मुजफ्फरनगर प्रथम, चक्रधर राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली द्वितीय रहे।
जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में विजय कश्यप जनता इंटर कालेज अंबेहटा चांदपुर सहारनपुर प्रथम, राहुल जावला बीएसएसआईसी शामली द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अनुज राणा जनता इंटर कालेज अंबेहटा चांदपुर सहारनपुर प्रथम, आशीष केआरआईसी गंगोह सहारनपुर द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में विजय कश्यप जनता इंटर कालेज अंबेहटा चांदपुर सहारनपुर प्रथम, असमीर आलम आरपी इंटर कालेज गंगोह सहारनपुर द्वितीय रहे।

सब जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में आकाश राणा इस्लामिया इंटर कालेज सहारनपुर प्रथम, कन्हैया एलआईपीजे इंटर कालेज बाबरी शामली द्वितीय, लंबी कूद में आकाश बीजेडीआईसी चकवाली सहारनपुर प्रथम, सुमित एकेआईसी नाला शामली द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में आकाश राणा आईआईपीआईसी सहारनपुर प्रथम और आकाश किसान इंटर कालेज अलीपुर मुजफ्फरनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed