{"_id":"62fe8109e28bea426f2a902e","slug":"employment-fair-organized-on-24-shamli-news-mrt601461666","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में रोजगार मेले का आयोजन 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में रोजगार मेले का आयोजन 24 को
विज्ञापन
शामली। कैराना में पानीपत रोड स्थित बालाजी आईटीआई में 24 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय आईटीआई शामली के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सम्मलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि उत्तीर्ण है। जिसके लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष है। रोजगार मेला में साक्षात्कार के लिए 23 अगस्त की शाम तक सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मलित किया जाएगा।