फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on farmers' interests in the meeting, several resolutions passed

Shamli News: बैठक में किसानों के हितों पर जोर, कई प्रस्ताव पारित

Mon, 30 Mar 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on farmers' interests in the meeting, several resolutions passed
ऊन सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की सामान्य निकाय की बैठक मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
ऊन। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की सामान्य निकाय की बैठक में समिति सचिव अजीत कुमार सिंह ने 534.26 लाख रुपये के व्यय प्रस्ताव के संबंध में 505.65 लाख रुपये व्यय में 28.61 लाख रुपये बचत का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति एवं ध्वनिमत से पारित कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों की मांगों पर भी विचार किया गया। सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों में बैट्री चलित स्प्रे मशीन 50 प्रतिशत अनुदान के साथ उपलब्ध कराना, पाइप को गन्ना समिति एवं चीनी मिलों के संयुक्त छूट/अनुदान के तहत 75 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध कराना, चीनी मिलों पर गन्ना आपूर्ति कम होने के कारण समिति की आय में कमी न होने के दृष्टिगत अन्य गन्ना समितियों के कर्मचारियों का स्थानांतरण रोकना, बड़े किसानों को यूरिया और डीएपी की आपूर्ति अधिकतम छह बैग प्रति माह से बढ़ाकर 20 बैग प्रति माह करना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में ऊन चीनी मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक सत्येंद्र बालियान ने बताया कि मिल द्वारा 67.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई, जिसमें 73 प्रतिशत भुगतान किसानों को किया गया है। मिल दवाई पर 20 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने ऊन चीनी मिल के भुगतान में देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की और एक बार में 10 कट्टे यूरिया देने की मांग रखी। इस पर सचिव अजीत कुमार सिंह और अध्यक्ष सुनील कुमार ने अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।

बैठक में डायरेक्टर सतेंद्र रंगाना, सतीश, विनोद, अनिल, संजय, आनंद शर्मा, बिट्टू चौधरी, परवेंद्र प्रधान, सोमपाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed