{"_id":"57f401b84f1c1b8d32270c64","slug":"elephant-cycle-ways-small-crusher-made-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी, साइकिल वालों ने छोटे क्रेशर बंद कराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी, साइकिल वालों ने छोटे क्रेशर बंद कराए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना बेल्ट में किसानों की क्या समस्याएं हैं, उनके क्या कारण हैं। राजनीतिक तौर पर किसानों को कैसे साधा जा सकता है। इसकी पूरी तैयारी करके कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामली पहुंचे थे। तभी तो कार्यक्रम में उनका फोकस किसान, कृषि और गन्ना ही रहा।
राहुल गांधी ने किसानों की नब्ज पर हाथ रखते हुए बकाया गन्ना मूल्य के साथ ही फसलों के वाजिब दाम का मुद्दा भी बखूबी उछाला। कृषि विशेषज्ञ की तरह उन्होंने गन्ना उत्पादन से लेकर शुगर मिलों की मनमानी पर खूब प्रहार किया। कहा कि हाथी और साइकिल वालों ने छोटे क्रेशरों को बंद करा दिया और शुगर मिलों से साठगांठ कर ली। अब शुगर मिल वाले इन सरकारों को पैसा देते हैं, तो किसानों को पैसा कहां से मिलेगा। जब किसान किसी दुकानदार से सामान खरीदता है, तो उसी वक्त पूरा भुगतान करना होता है। मगर गन्ना खरीदने वाली चीनी मिलें किसानों को भुगतान नहीं करतीं और भुगतान के नाम पर रुलाती हैं।
27 साल से प्रदेश में राज करने वाले दलों ने कभी नहीं सोचा कि किसानों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों हो रहा है, ना ही कभी इसे ठीक करने का प्रयास किया गया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ करा देंगे। यदि प्रदेश बदलना है और किसानों की जिंदगी बदलनी है, तो कांग्रेस की सरकार बनाओ। प्रदेश की खराब हो चुकी स्थिति को ठीक करने के लिए आपको बदलाव करना होगा।
विज्ञापन
किसानों की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं राहुल गांधी
शामली। राहुल की खाट सभा के बाद जब लोगों बाहर आए तो उनसे बात की गई तो लोगों की प्रतिक्रिया इस प्रकार रही। राजेंद्र कुमार शामली का कहना है कि खाट सभा को सुनकर बहुत ही अच्छा लगा।
बताया कि राहुुल गांधी ने किसानों की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जब किसान खुशहाल रहेगा तो देश भी खुशहाल रहेगा। अगर किसानों के पास पैसा होगा तो ही बाजारों में पैसा होगा। महिपाल निवासी फुगाना ने बताया कि उन्होंने किसानों के बारे में अच्छी बात कही है। कांग्रेस ही किसानों के बारे में सोचती है। पहले भी कांग्रेस सरकार ने ही किसानों का कर्ज माफ किया था। लांक के वीरसैन ने बताया कि कांग्रेस की नीति किसानों के प्रति पहले से ही अच्छी रही है।
जबकि सपा और बसपा झूूठ का सहारा लेती है। कांग्रेस ने ही देश व किसानों के बारे में सोचा है। ऊन निवासी सतेंद्र ने कहा कि राहुल ने जो कुछ कहा बहुत ही अच्छा कहा। किसानों के बारे में पहले भी इतना सोचा अबकी बार सरकार आई तो ओर ज्यादा काम करेगी। देवेंद्र निवासी ऊन ने बताया कि राहुल बहुत ही अच्छे वक्ता हैं। वह हमेशा सीधी और सरल बात करते हैं। किसानों के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। शीशपाल सिंभालका ने बताया कि राहुल किसानों के प्रति अच्छे नेता हैं। उन्होंने पहले भी अपनी सरकार में भूमि अधिग्रहण बिल विधायक पारित होने पर संसद में ही उसको फाड़ दिया था। जो आज तक किसी ने नहीं किया।