फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity, water, sanitation, roads raising the issue of encroachment

बिजली, पानी, सफाई, सड़क अतिक्रमण का मुद्दा उठा

Wed, 30 Dec 2015 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 30 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण और नालों की सफाई का मुद्दा उठा। जिले के उद्यमियों और व्यापारियों ने डीएम से समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। 
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ओपी वर्मा ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा नए उद्योग लगाने के लिए उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत अधिकाधिक सहयोग करें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई कार्य कराने, अतिक्रमण हटाने, विद्युत आपूर्ति एवं नाले नालियों में पानी की निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने यमुना नहर के डाउन स्ट्रीम पर बनने वाले पुल व एप्रोच रोड को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सभी संबंधित विभाग अपने विभागीय कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में उद्यमी, व्यापारियों और प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली कटौती, बिजली फाल्ट, सड़कों की मरम्मत, नालों की सफाई का कार्य, यातायात जाम, दूरसंचार व्यवस्था सुधारने आदि समस्याओं को प्रमुखता से जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने इनके निस्तारण के लिए कडे़ निर्देश दिए । डीएम ओपी वर्मा ने उद्यमियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को विस्तार से सुनकर उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।


 बैठक में एएसपी वीके मिश्रा, जिला उद्योग बंधु के सचिव बिजेंद्र सिंह, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर केएन  बंसल, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा उद्यमी प्रतिनिधि अशोक मित्तल, प्रविन्द्र जैन, वेदप्रकाश आर्य, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, व्यापारी प्रतिनिधि घनश्यामदास गर्ग, सुभाष धीमान, पंकज वालिया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed