फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity theft in 22 houses caught while raiding in the morning

Shamli News: सुबह छापा मारते हुए पकड़ी 22 घरों में बिजली चोरी

Sat, 04 Feb 2023 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft in 22 houses caught while raiding in the morning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने संयुक्त मॉर्निंग रेड अभियान चलाकर 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
शनिवार को उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश बेदी ने विभागीय एवं विजिलेंस टीम के साथ हाइलाइन लॉस के चलते क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द, बसेड़ा व इस्सोपुर खुरगान में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक घरों में एलटी लाइन पर कटिया तार डालकर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया। जिस पर वीडियोग्राफी कराने के साथ ही संबंधित व्यक्तियों के मौके पर केबिल जब्त कर लिए गए, जिसके चलते बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी ने बिजली चोरों को सख्त हिदायत भी दी। उन्होंने बताया कि 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है, जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसडीओ ने कहा कि बिजली चोरों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और बिजली चोरी पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बकायेदारों से अपना बकाया भी जमा कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed