फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity supply stopped for seven hours, people wailing in the heat

Shamli News: सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, गर्मी में बिलबिलाए लोग

Mon, 02 Sep 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for seven hours, people wailing in the heat
शामली में माजरा रोड पर विद्वयुत लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद
शामली। शहर के माजरा रोड पर विद्युत निगम ने विद्युत लाइन के तार बदलने का कार्य किया। इस दौरान कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही। बिना बिजली के लोग उमस भरी गर्मी में बिलबिला उठे। पानी की किल्लत भी लोगों ने झेली।
विज्ञापन

रविवार को शहर के माजरा रोड पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत लाइनों के तार बदलने का कार्य हुआ। तार बदलने के कारण मोहल्ला शिव वाटिका, चरण सिंह कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, विवेक बिहार, भाकू वाला मंदिर, सुबोध मेडिकल वाली गली, शांतिनगर, देव गार्डन रोड की विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा, वहीं इस दौरान पानी की भी किल्लत रही।
विज्ञापन

अधिकतर घरों और दुकानों पर लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। लोग व दुकानदार बाहर बैठकर हाथों से हवा करते नजर आए। एसडीओ राधे सिंह ने बताया कि लाइनों के तार बदलने का कार्य किया गया है। विद्युत उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी पहले से ही दे दी गई थी, ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
विद्युत विभाग के एसडीओ राधे सिंह ने बताया कि सोमवार को भी सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक लाइन बदलने का कार्य चलेगा। जिसमें माजरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली, भिक्की मोड़, पंपे वाली गली की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी लोग समय रहते पानी की व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed