फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity distribution division issued bank account number

Shamli News: विद्युत वितरण खंड ने जारी किया बैंक एकाउंट नंबर

Tue, 16 May 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity distribution division issued bank account number
- हाइटेंशन विद्युत लाइन जल्द होगी शिफ्ट
विज्ञापन

- लखनऊ एनएचएआई की ओर से सात करोड़ रुपये की धनराशि जल्द होगी हस्तांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटाे समाचार
शामली। विद्युत वितरण खंड कंडेला की ओर से बलवा बाईपास के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन शिफ्ट करने के लिए बैंक एकाउंट नंबर एनएचएआई को जारी कर दिया गया। जिसके विद्युत तार शिफ्टिंग का रास्ता साफ हो गया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बलवा में रेलवे के उपरिगामी पुल और बाईपास के ऊपर से 33 केवी विद्युत लाइन गुजर रही है। जिसके चलते बाईपास का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। एनएचएआई की बागपत इकाई की ओर से 220 केवी कंडेला बिजलीघर के अधिशासी अभियंता कार्यालय से 7.50 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित करने के लिए बैंक एकाउंट नंबर मांगा गया था। लंबे समय तक एकांउट नंबर एनएचएआई को नहीं दिया गया जिला प्रशासन के दबाव के बाद आखिर एकाउंट नंबर जारी किया गया।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि एनएचएआई के लखनऊ कार्यालय को बैंक एकांउट नंबर भेज दिया गया है। विद्युत निगम को धनराशि मिलने के बाद लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसमें तीन माह लगेंगे। दूसरी ओर, बिजलीघर के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एनएचएआई के पास बैंंक एकाउंट नंबर पहले से है। प्रोजेक्ट लेट करने के लिए एनएचएआई की ओर से बहाना किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई अफसरों की कलक्ट्रेट में बैठक आज
एनएचएआई के अफसरों की बैठक बुधवार को शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम रविंद्र सिह की अध्यक्षता में होगी। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा, अंबाला-शामली इकोनाॅमिक काॅरिडोर के परियोजना निदेशक व निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ-करनाल, पानीपत -खटीमा हाईवे और दिल्ली-देहरादून इकोनाॅमिक काॅरिडोर, अंबाला-शामली इकोनाॅमिक काॅरिडोर के निर्माण के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed