फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity cut in the village on the outstanding of one crore

एक करोड़ के बकाया पर गांव की काटी बिजली

Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in the village on the outstanding of one crore
Electricity cut in the village on the outstanding of one crore
कैराना (शामली)। बिजली के बिल जमा ना करने पर विद्युत निगम ने एक ओर सख्त कदम उठाते हुए पूरे मामौर गांव की विद्युत आपूर्ति काट दी। इससे गांव में चारे और पानी की समस्या बन गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार गांव पर करीब एक करोड़ रुपये विद्युत मूल्य बकाया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ अतुल यादव के अनुसार गांव मामौर में बिजली उपभोक्ताओं पर करीबन एक करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। पिछले कई दिनों से विद्युत निगम की टीम ने गांव बकाया वसूली अभियान चला रखा था, ग्रामीणों को चेताया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों द्वारा बकाया जमा नही कराए जाने पर मजबूरन बृहस्पतिवार शाम को गांव की बिजली काटनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सप्लाई कटने से ग्रामीणों को चारे और पानी का समस्या बन गई है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी जहानपुरा गांव के उपभोक्ताओं पर 90 लाख से अधिक बकाया पर गांव की सप्लाई काट दी गई थी।
विज्ञापन

बाद में भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा बिल जमा कराए जाने के आश्वासन पर विभाग ने गांव की सप्लाई चालू कर दी थी। मामले में तय किया गया था कि शुक्रवार को गांव में लगने वाले कैंप के दौरान बकाया जमा करा दिया जाएगा। मामौर के ग्राम प्रधान नूरदीन ने बताया कि बिजली बिलों के बकाया पर विद्युत विभाग ने दोपहर दो बजे गांव की सप्लाई काट दी थी। इससे गांव में पशुओं के चारे के कटने और पानी की समस्या बनी है। ग्रामीण इस मसले पर शुक्रवार को विद्युत निगम अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed