फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity contract employees threaten to boycott work from 27th

Shamli News: विद्युत संविदा कर्मचारियों की 27 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract employees threaten to boycott work from 27th
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे संविदा कर्मचारी । सौ से
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में संघ की ओर से अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, शामली को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही जिले के 50 बिजलीघरों में कर्मचारी राजस्व कार्यों से विरत रहे।
संघ का कहना है कि जनपद में कार्यरत विद्युत संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों और कंपनी के समक्ष गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जबकि संविदा कर्मचारी सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्युत आपूर्ति से जुड़े जोखिमपूर्ण कार्यों को पूरी निष्ठा से अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि संविदा कर्मचारी न तो विभागीय कर्मचारी हैं और न ही कंपनी के स्थायी कर्मचारी, इसके बावजूद कंपनी और विभाग द्वारा उनसे नियमित कर्मचारियों जैसा कार्य लिया जा रहा है। बदले में उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में समय पर वेतन का भुगतान न होना, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराना, ईएसआई का लाभ न मिलना, आई-कार्ड जारी न करना और ईपीएफ की राशि समय पर जमा न होना शामिल हैं। संघ का आरोप है कि कंपनी और विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर मामलों से बचते रहे हैं।

जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि यदि 27 जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जनपद शामली में कार्यरत समस्त विद्युत संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed