फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity consumption increased more than double in the district

Shamli News: जिले में दोगुनी से अधिक बढ़ी बिजली की खपत

Sun, 02 Jun 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased more than double in the district
शामली। जिले में पड़ रही गर्मी के कारण हर किसी का बुरा हाल है। बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। जिले में बिजली की खपत दोगुनी हो गई है। पहले जहां दो 70 मिलियन यूनिट तक बिजली खर्च हो रही थी, अब 150 मिलियन यूनिट एक माह में खपत हो रही है। उधर, लो वोल्टेज के विरोध में लोगों ने बरखंडी और काजीवाड़ा में विरोध जताया।
विज्ञापन

लगातार हो रही प्रचंड गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है। ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खामी के कारण बिजली घंटोंं तक गुल रहती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों का आंकड़ा भी हर रोज 50 के पार पहुंच गया है। ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे तक आपूर्ति देने के आदेश दिए हुए हैं। मगर शहरी क्षेत्र में मुश्किल से 14 से 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। जिसमें फॉल्ट, लो वोल्टेज, लगातार ट्रिपिंग भी शामिल है।
विज्ञापन

फरवरी और मार्च माह में जहां 65 से लेकर 80 मिलियन यूनिट तक बिजली की खपत जिले में हुई वहीं अप्रैल में 30 और मई में 150 मिलियन यूनिट तक खपत पहुंच गई है। हर रोज जिलेभर में छह बिजली ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं। जर्जर तारों के कारण एसी से कूलर आदि का भार होने के कारण आए दिन शामली के अलावा कांधला, कैराना, जलालाबाद, झिंझाना, बाबरी, थानाभवन में आए दिन फाल्ट हो रहा है। हालांकि, ऊर्जा निगम की 12 टीमें सूचना पाते ही मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखंडी में बिजली के तारों में लगी आग, लोगों में आक्रोश
शामली। बरखंडी गांव में बिजली के तारों में दोपहर के समय आग लग गई, जिसके कारण गांव की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई। बिजली ठीक कराई गई मगर लो वोल्टेज ही लोगों को आपूर्ति मिलती रही। आदिल सोनू, मनीष का कहना है कि आए दिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण परेशानी हो रही है। मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
दूसरे दिन भी पेयजलापूर्ति के लिए भी जूझते रहे कैराना के लोग

फोटो

कैराना। मोहल्ला कायस्थवाडा में पिछले करीब 15 दिन से विद्युत सप्लाई की समस्या बनी हुई है। रात में एक घंटा बिजली आने के बाद कट लग जाता है। लो वोल्टेज में कूलर, पंखे व फ्रिज आदि तक नहीं चल पा रहे। यहां विद्युत समस्या के साथ साथ पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। बिजली नही आने से लोग अपने घरों का सबमर्सिबल तक नही चला पा रहे। सरकारी नलकूप भी विद्युत सप्लाई कट के कारण बहुत कम समय ही पानी दे रहे है। जिस कारण मोहल्ले के लोगो का जीना दूभर हो रहा है। मुकीम, फरमान, गुड्डू, मोहसीन का कहना है कि बिजली की लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण बिजली ना के बराबर आ रही है। पेयजलापूर्ति भी सुचारु नहीं हो पा रही है।

प्रयास है कि अधिक लोड के बावजूद अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति लोगों को दी जाए। सूचना पाते टीम को भेजकर फाॅल्ट को दूर किया जा रहा है। अप्रैल और मई माह में बिजली की खपत बढ़ी है। हेल्पलाइन पर भी हर रोज 50 शिकायतें दर्ज की जा रही है।
नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed