फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity bills will not pay for irrigation

बिजली बिल, आबपाशी का नहीं करेंगे भुगतान

Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills will not pay for irrigation
राोड - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना। गांव नौनांगली में विकास न होने से नाराज ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया था, अब चेतावनी दी है कि बिजली बिल, पानी की आबपाशी सहित किसी भी प्रकार का सरकारी भुगतान नहीं करेंगे और न ही किसी योजना के लिए सरकार का सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नौनांगली के ग्रामीणों ने शिव मंदिर प्रांगण में सर्व समाज की पंचायत बुलाई, जिसमें लोगों ने कहा कि सिंभालखा, गढ़ीपुख्ता व ढिंढाली का गत 20 वर्षो से जीर्णोद्धार नहीं हुआ। गांव से निकलने वाले रजवाहे में करीब 25 वर्षों से पानी नहीं आया। इसके अलावा गांव में बिजली नहीं होने के बावजूद विद्युत बिल आ रहे हैं। वहीं, विधवाओं की पेंशन और काफी लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं, जिससे काफी परेशानी होती है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करेंगे तथा पानी की आबपाशी नहीं देंगे। जब तक गांव की सड़कें बिजली, वृद्ध और विधवा पेंशन नहीं बनेगी, तब तक गांव में अधिकारियों-कर्मचारियों नहीं घुसने देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में सुरेंद्र सिंह, बबली, रामहेर, दीपक, लोकेश, डब्बू, प्रमोद, देशू, राजपाल, भोपाल, राजवीर, रामवीर, राजकुमार, मोनू, छोटू, धर्मेंद्र दहिया, सतेंद्र, महक सिंह, राहुल, रोशन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed