{"_id":"679bc53cbdba0a9e890d0e0d","slug":"electrical-equipment-stolen-from-more-than-14-tube-wells-in-datheda-and-pathanpura-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136129-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दथेड़ा व पठानपुरा में 14 से अधिक नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दथेड़ा व पठानपुरा में 14 से अधिक नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी
Fri, 31 Jan 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के गांव सकोती में टयूबवेल में चोरी के बाद घटना की जानकारी लेते लोग । स
झिंझाना। गांव दथेड़ा और पठानपुरा में बुधवार रात 14 से अधिक नलकूपों से चोरों ने स्टार्टर, केबल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
बुधवार रात को गांव दथेड़ा के किसान लक्ष्मण, यशपाल, दिन्नी, महिपाल, जसबीर, श्यामलाल आदि किसानों के नलकूपों से चोरों ने विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। इसी तरह गांव पठानपुरा में अय्यूब, विक्रांत, बिट्टन, सुमित शर्मा, आदि ठेके पर भूमि लेकर खेती कर रहे हैं। रात को उनके नलकूपों से भी चोरों ने स्टार्टर, कटआउट, केबल आदि सामान चोरी कर लिया। नलकूपों पर चोरी का पता बृहस्पतिवार सुबह उस समय चला जब किसान खेतों पर पहुंचे। किसानों में चोरी को लेकर रोष व्याप्त है।
इससे पहले गांव सकौती में रणकुमार, चौसाना में बुंदू के तीन नलकूपों पर सामान चोरी की घटना हो चुकी है। चोर बोरवेल के पाइप तक निकालकर ले गए थे। इसके अलावा सोनू, अनीस, के नलकूप से भी सामान चोरी हुआ था। खोड़समा में रणबीर समेत कई किसानों के नलकूपों से चोरी की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर बेखौफ हो गए हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने तीन दिन में चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वे मजबूर होकर चौसाना चौकी पर धरना देंगे। उधर, कई किसानों ने खेतों पर पहरा देना शुरू कर दिया है।