फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electrical engineers kept 24 hours fast

विद्युत अभियंताओं ने रखा 24 घंटे का उपवास

Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electrical engineers kept 24 hours fast
शामली कैराना रोड पर अधीक्षण अभियता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते विद्युत निगम के कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विद्युत अभियंताओं ने रखा 24 घंटे का उपवास
विज्ञापन

शामली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनरतले विद्युत अभियंता अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 24 घंटे के उपवास पर बैठे। उन्होंने शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

जनपद सचिव सिकंदर सिंह यादव ने कहा कि लंबित वेतन विसंगतियों, एसीपी वरिष्ठता, अधिष्ठान संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। विभाग की कार्यप्रणाली तेजी से बदल रही है, जिससे विभागीय कार्यों में भी कठिनाई आ रही हैं। इनके निराकरण के लिए संगठन कई बार अनुरोध किया गया। फिर भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके चलते उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। कहा कि उपवास के बाद भी शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन पूर्व में बनी सहमति के अनुसार मांगों का निस्तारण नहीं करता तो 21 और 22 सितंबर को वह मुख्य अभियंता सहारनपुर कार्यालय पर क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान राजीव कुमार, अतुल कुमार पांडेय, अजय कुमार, सौरभ कुमार, विकेश कुमार, सर्वेश कुमार, राहुल कुमार, प्रेम सिंह, जोखन, अनिल पटेल, सचिन कुमार सैनी, पीयूष, राकेश कुमार, कुमार संजीव सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed