{"_id":"5f02276b8ebc3e42bf78018d","slug":"electrical-cracks-caused-due-to-lightning-cracked-electrical-equipment-shamli-news-mrt489822177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दीवार में आई दरार, विद्युत उपकरण् फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दीवार में आई दरार, विद्युत उपकरण् फुंके
विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान की दीवार में आई दरार, विद्युत उपकरण फुंके
शामली/झिंझाना। कस्बा ऊन में रविवार रात को हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान की दीवारों में दरार आ गई और बिजली उपकरण फुंक गए।
कस्बा ऊन के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रविकांत शर्मा के घर पर बिजली गिरने से छत के लिंटर में दरार आ गई। दीवारों पर लगी टाइल्स उखड़ गई और बिजली का फिटिंग में आग लग गई। इससे घर के विद्युत उपकरण फ्रिज, कुलर, सबमर्सिबल पंप व अन्य सामान जल गया। बिजली गिरने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले सकटू कश्यप के घर में रखा इनवर्टर, बैटरी व विद्युत उपकरण भी फुंक गए। उधर, गांव गढ़ी हसनपुर में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की दीवार का निर्माण लगभग दो माह पूर्व हुआ था। रात में करीब तीन बजे बारिश के दौरान दीवार गिर गई, उस समय वहां से जा रहे गांव के टिल्लू दीवार की चपेट में आने से बच गया।