{"_id":"587e5b9c4f1c1b665feffb48","slug":"elections-will-be-monitored-by-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में ड्रोन से की जाएगी निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में ड्रोन से की जाएगी निगरानी
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
election meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सहारनपुर रेंज के डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और पीएसी के अलावा शामली जिले में 12 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। वहीं, 12 ड्रोन कैमरे की डिमांड भी भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कराई जाएगी।
शामली जनपद में पहले चरण के तहत 11 फरवरी को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही शामली पहुंचे।
कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्षों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शामली जिले में 12 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मतदान के दौरान तैनात रहेगी, जबकि 12 ड्रोन कैमरे की डिमांड भेजी गई है। सहारनपुर रेंज के तीनों जिलों में 48 ड्रोन कैमरे उपलब्ध कराने की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
मीटिंग लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए
डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने मंगलवार दोपहर बाद पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने जनपद में अब तक जमा कराए गए लाइसेंसी शस्त्रों के बारे में जानकारी ली।
साथ ही निर्देश दिया कि हरियाणा बॉर्डर और अन्य चेकपोस्टों पर गंभीरता से चेकिंग कराई जाए। शराब, अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में कैश लाने वालों पर कड़ी निगरानी रखें। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में चिन्हित असामाजिक तत्वों के साथ ही वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष ध्यान दिया जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा सहित तीनों सीओ और सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उधर, रात करीब साढ़े छह बजे डीआईजी ने झिंझाना थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। थाने के अभिलेखों के रख-रखाव दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों के बैरकों में जाकर भी वहां की व्यवस्था देखी।
सीओ आफिस पर पहुंचे डीआईजी, हड़कंप
थानाभवन। सहारनपुर से शामली जाते समय डीआईजी जितेंद्र शाही ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। डीआईजी के आने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को डीआईजी सहारनपुर जितेंद्र शाही चुनाव के संबंध में बैठक लेने के लिए शामली जा रहे थे।
उसी दौरान वह सीओ आफिस पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय में उपस्थित पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में थाना परिसर में उपस्थित क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार व थानाप्रभारी अनुराधा सिंघल सूचना पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीआईजी कार्यालय पर मात्र दो मिनट ही रुके। इस बीच पत्रकारों ने लुहारी में पड़ी डकैती के खुलासे के विषय में डीआईजी से बात की, तो उन्होंने बताया उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शामली पहुंचकर जानकारी लेंगे।