{"_id":"641ded0f8a158e458d099004","slug":"elections-of-sugarcane-development-committees-postponed-for-87-days-shamli-news-c-26-1-smrt1047-903-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना विकास समितियों के चुनाव 87 दिन के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना विकास समितियों के चुनाव 87 दिन के लिए स्थगित
विज्ञापन
- बीस जून से लेकर 18 जुलाई तक संचालकों, सभापति-उपसभापति के चुनाव की होगी प्रक्रिया
- गन्ना समितियों के चुनाव की घोषणा से गरमाई थी गन्ना राजनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आठ साल बाद हो रहे सहकारी गन्ना विकास एवं चीनी मिलों की सामान्य निकायों के संचालक, सभापति और उपसभापति के चुनाव स्थगित हो गए हैं। जिससे गन्ना समितियों के दावेदारों में मायूसी छा गई है। गन्ना समितियों के चुनाव की प्रक्रिया अब बीस जून से शुरू होगी।
वर्ष 2015 में चुने गए सहकारी गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के संचालक, डायरेक्टर और सभापति-उपसभापति का कार्यकाल 31 मार्च 2020 में समाप्त हो गया था। वर्ष 2020- 2021 में कोेरोनाकाल के कारण चुनाव नहीं हो पाए। निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडे ने गन्ना सहकारी गन्ना एवं चीनी मिलों की समितियों के संचालकों के चुनाव प्रक्रिया 10 अप्रैल से 21 अप्रैल, प्रबंध सदस्याें का चुनाव 27 अप्रैल से 11 मई और सभापति-उपसभापति का चुनाव 12 मई को निर्धारित कर दिया था। इससे चुनाव के लिए गन्ना राजनीति गरमा गई थी।
गन्ना सहकारी समितियों के संचालक पद के लिए 25 मार्च को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारी जिला सहकारी समिति की ओर शुरु हो गई थी। अब निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडे ने गन्ना विभाग की सरकारी गन्ना विकास समितियों के संचालक, डायरेक्टर, सभापति और उपसभापति के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। आगामी बीस जून से नया चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
गन्ना समितियों के चुनाव का 20 जून से अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक होगा। 21 जून को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। तीन जुलाई को मतदान, समितियों के डायरेक्टर सदस्यों का चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आगामी सात जुलाई को होगा। 12 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 17 जुलाई को मतदान सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा। सभापति-उपसभापति का चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आगामी 18 जुलाई को होगा। इसी दिन मतदान और चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
क्रासर.............
जिले में शामली, ऊन और थानाभवन गन्ना सहकारी समितियां
एक लाख 35 हजार है किसान सदस्य
प्रत्येक समिति में 11 होंगे संचालक
तीनों समिति में 33 संचालक, एक-एक सभापति, एक-एक उपसभापति