फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election of President and Vice President of District Cooperative Development Union today

Shamli News: जिला सहकारी विकास संघ के सभापति और उपासभापति के चुनाव आज

Mon, 12 Jun 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Election of President and Vice President of District Cooperative Development Union today
-भाजपा पक्ष के 12 निर्विरोध संचालक चुने गए, सभापति पद के लिए भाजपा हुई सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला सहकारी विकास संघ डीसीडीएफ और जिला सहकारी बैंक संचालक और चेयरमैन के चुनाव की घोषणा के बाद से जिले के राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है। सहकारी विकास संघ और सहकारी बैंक के चेयरमैन पद को कब्जा करने के लिए भाजपा और दूसरे राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। राजनीतिक गोटियां बिछाई जा रही हैं। डीसीडीएफ के सभापति और उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार सुबह शुरू होगी।

जिला सहकारी संघ शामली और मुजफ्फरनगर जिलों की संयुक्त प्रबंध कमेटी है, जिसका मुख्यालय मु़जफ्फनगर की जिला पंचायत मार्केट में है। डीसीडीएफ संचालक के चुनाव की पांच जून से प्रक्रिया शुरू हुई थी। पांच जून को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, छह जून को अंनतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने, सात जून को आपत्तियों का निस्तारण और मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। आठ जून को संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने और जांच की प्रक्रिया पूरी हुई। 9 जून को नामांकन पत्रों की समीक्षा, इसी दिन वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन किया गया। 10 जून को नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव चिह्नों का आवंटन हो चुका है। सोमवार 12 जून को डीसीडीएफ के 12 संचालक चुने जा चुके हैं। डीसीडीएफ के सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि मंगलवार को सभापति और उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पहले अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 9 बजे मतदाता सूची पर आपत्तियां दाखिल करने और सुबह साढ़े 9 बजे से दस बजे तक आपत्तियों का निस्तारण, सुबह साढ़े दस बजे से मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से दोपहर 12:30 बजे नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन, दोपहर 1.30 बजे से लेकर दो बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। दो बजे से लेकर 2:30 बजे तक नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन, चुनाव चिह्न आवंटन होगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो तीन बजे से चार बजे तक होगा। मंगलवार को चार बजे के बाद सभापति और उपसभापति के मतदान के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। सभापति और उपसभापति के निर्विरोध चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरे राजनीतिक दलों में अपना चुनावी गणित बैठाना शुरू कर दिया है। डीसीडीएफ के संचालक पद के चुनाव में ज्यादातर संचालक भाजपा पक्ष के निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निवर्तमान सभापति के रूप में भाजपा के पवन तरार पिछली बार चु़ने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed