फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election

नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू

Wed, 25 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Election
शामली।  प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए शामली और कांधला ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच 26 नवंबर को भी की जाएगी। शामली ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के तीस वार्ड नामांकन पत्र न होने से खाली रह गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद शामली ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के तीस वार्डों पर एक भी  नामांकन पत्र दाखिल न होने से खाली रह गए है। मंगलवार को शामली ब्लाक में सभी दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। आर ओ अश्वनी कुमार ने बताया पहले दिन नामांकन पत्रों की जांच जारी है।  26 नवंबर को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। उन्होंने बताया जांच में सामने आया शामली ब्लाक के ग्राम पंचायत सदस्य के तीस वार्डों पर कोई भी नामांकन पत्र दाखिल न होने से खाली रह गए हैं। सिभालका गंाव में जहां 15 पंचायत सदस्य के वार्ड  है। जिनमें 13 खाली रह गए हैं। ग्राम सिलावर में पंचायत सदस्य के वार्ड खाली होने की सूचना है। इन वार्डों पर पुनर्मतदान होने की संभावना है।
विज्ञापन


थानाभवन, कैराना, शामली- कांधला और ऊन ब्लाक में होने मतदान से 48 घंटे पूर्व सभी शराब मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ओपी वर्मा ने बताया प्रथम चरण में थानाभवन विकास खंड में 28 नवंबर को मतदान होगा। इसमें आबकारी की सभी दुकानें 26 नवंबर की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति तक,   द्वितीय चरण में विकास खंड कैराना में एक दिसंबर को मतदान होगा। इसमें 30 नवंबर  की शाम पांच बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक,  तीसरे चरण में शामली- कांधला  विकास खंड में पांच दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीन दिसंबर की शाम से मतदान समाप्ति तक, चतुर्थ चरण में विकास खंड ऊन में 9 दिसंबर को मतदान होगा। इसमें सात नवंबर की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति तक विकास खंड और विकास खंड की सीमा से आठ किमी की दूरी तक देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शाप के फुटकर और विक्रेता अपनी थोक बंद  रखेंगे। यदि उन्हें चुनाव की तिथि में आबकारी की दुकानें खुलने की सूचना प्राप्त हुई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed