{"_id":"63ac9245b1396644496c1405","slug":"elderly-woman-died-in-a-fight-shamli-news-mrt619680534","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झगड़े में युवक को बचाने आई नानी को दिया धक्का, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झगड़े में युवक को बचाने आई नानी को दिया धक्का, मौके पर मौत
Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
सार
शामली में दो युवकों के झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आई नानी को आरोपी ने धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल निवासी दुलारी का फाइल फोटो
- फोटो : SHAMLI
विस्तार
शामली में गढ़ीपुखता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में दो युवकों के झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक की नानी बचाव को आई तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। जमीन पर गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला दो अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।
गांव भैंसवाल में अपनी ननिहाल में रोहित अपनी माता के निधन के बाद से रह रहा है। मंगलवार रात रोहित किसी काम से अपने घर से बाहर जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के ही नाजिम ने रोहित के परिवार में अपशब्द कह दिए। जिससे रोहित व नाजिम में मारपीट हो गई।
आरोप है कि नाजिम ने दुकान में रखा बाट रोहित के सिर में मारकर घायल कर दिया। रोहित की चीख सुनकर उसकी नानी दुलारी (65) पत्नी ईश्वर सिंह वहां पहुंची और रोहित के सिर से खून निकलता देखकर वह भड़क गई और नाजिम से भिड़ गई।
विज्ञापन
इसी दौरान धक्का लगने से दुलारी सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जबकि आरोपी नाजिम मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि घायल रोहित को उपचार के लिए भिजवाया। रोहित ने थाने पहुंचकर नाजिम निवासी पानीपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नाजिम करीब 5-6 माह से भैंसवाल निवासी अपने ताऊ इस्लाम के यहां रह रहा है। एएसपी ओपी सिंह व सीओ भवन श्रेष्ठा ठाकुर ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।

शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में विलाप करते मतक महिला के परिजन- फोटो : SHAMLI