फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ek saal baad mila bichhuda pariwar

एक साल बाद मिला बिछुड़ा परिवार

Sat, 18 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
ek saal baad mila bichhuda pariwar
परिवार से बिछुड़े प्रेमकुमार (काले घेरे में) को लेने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली। एक साल पूर्व शामली में लावारिस हालात में मिले सोनीपत के प्रेम कुमार को अपनाघर आश्रम में उपचार दिया गया। परिजनों का नाम पता मालूम होने पर संपर्क हुआ, जिसके बाद शुक्रवार को उनके परिजन आश्रम पहुंचे और प्रेम कुमार को साथ ले गए। 
विज्ञापन


18 मार्च 2016 को शामली में फव्वारा चौक के पास मोहम्मद नहीम मिस्त्री को असहाय व्यक्ति मिला था, जिसको उपचार एवं उचित संरक्षण हेतु अपनाघर आश्रम शामली में भर्ती कराया गया था। शामली के मस्तिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण राय ने इनका उपचार किया। स्थिति में सुधार होने पर प्रेम कुमार ने अपने भाई का पता बताया, जिसके बाद अपनाघर आश्रम संचालकों ने फेसबुक, व्हाट्सअप और सोशल मीडिया के द्वारा पता करने का प्रयास किया। शुक्रवार को सोनीपत के न्यू अशोक नगर निवासी हरिचंद, रामगोपाल, री कृष्ण कुमार और अमित कुमार अपनाघर आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन


हरिचंद ने बताया कि उनके भाई प्रेम कुमार लगभग 12 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। पूर्व में वह कराटे और जूडो में माहिर थे। उसी दौरान सिर पर गहरी चोट लगने से इनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। कई अस्पतालों में इनका उपचार भी कराया गया था, लेकिन वह ठीक नहीं हुए। जब वह लापता हो गए, तो पुलिस को सूचना देकर तलाश कराई, मगर कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed