फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight meters of land demanded 15 million

शामली में ओवरब्रिज का रास्ता साफ, आठ मीटर भूमि के मांगे 15 करोड़

Thu, 13 Oct 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 13 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
Eight meters of land demanded 15 million
Overbridge - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली चीनी मिल द्वारा आठ मीटर भूमि दिए जाने की स्वीकृति से शहर के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक  पर ओवरब्रिज का रास्ता साफ हो गया है। सेतु निर्माण निगम द्वारा ओवरब्रिज का डिजाइन बनाने के लिए गाजियाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए सेतु निर्माण निगम द्वारा सर्वे कराया गया था। छह माह पूर्व अप्रैल में सेतु निर्माण निगम, लोकनिर्माण विभाग एवं उत्तर रेलवे की टीम ने संयुक्त सर्वेक्षण किया गया था। सर्वेक्षण टीम ने बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के लिए 22 मीटर भूमि उपयुक्त माना था।
विज्ञापन


मौके पर             बारह मीटर भूमि की कमी मानकर लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई थी। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल मालिकों ने आठ मीटर भूमि उपलब्ध कराने पर अपनी सहमति दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता एसबी खान ने बताया कि शामली के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के लिए शामली चीनी मिल द्वारा आठ मीटर भूमि दिए जाने की सहमति दी है। शामली में प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए गाजियाबाद की एक कंपनी से डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। जिसके बाद उप्र शासन को ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनाकर धनराशि मांगी जाएगी। 

वहीं, इस मामले के बारे में सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज में उप्र सरकार व केंद्र सरकार की पचास पचास प्रतिशत धनराशि की भागीदारी होती है।

 शामली में प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए कम पड़ने वाली आठ मीटर भूमि का 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। सेतु निर्माण निगम ने नगर पालिका परिषद व पावर कारपोरेशन को नोटिस देकर खंभे हटवाने           और नाले को पीछे ले जाने के लिए खर्च धनराशि का इस्टीमेट मांगे हैं। शासन से धनराशि आने के बाद सेतु निर्माण निगम द्वारा बुढ़ाना रोड शामली का ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। 

रेलवे दोहरीकरण में प्रस्तावित हैं 27 अंडर पास 
शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण के उद्देश्य से अंडरपास बनाए जा रहे हैं। अगले साल दिसंबर तक दिल्ली से लेकर सहारनपुर तक सारे अंडरपास बनकर तैयार हो जाएंगे।

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण के लिए रेलवे बजट में 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसमें सभी रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण कराया जाना है। पिछले दो सालों से रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण रेलवे निर्माण खंड स्तर से कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार  दोहरीकरण का कार्य तीन सालों में पूरा होना है। इस दौरान 27 अंडर पास का निर्माण होना है। जिसमें 46.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

अब तक 11 अंडरपास बनाए जा चुके हैं। दोहरी करण के तहत शामली रेलवे स्टेशन के समीप बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है। उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर पीके सिंह ने बताया कि बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की रिपोर्ट रेलवे को सौंपी जा चुकी है। ज्यादातर अंडरपास नवंबर तक पूरे हो जाएंगे।


कैसा होगा शहर का ओवरब्रिज
सेतु निगम मेरठ के प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे फाटक के मध्य से 300 मीटर एक ओर, 300 मीटर दूसरी तक यानी 600 मीटर कुल लंबाई होगी। दो लेन पर ओवरब्रिज पर 15 मीटर चौड़ाई का होगा। जिसमें दोनों ओर सर्विस लाइन बनेगी। एक लाइन 3.75 मीटर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed