Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight gates of the Eastern Yamuna Canal and three gates of its distributaries will be renovated.

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर के आठ और रजबहों के तीन गेटों का होगा नवीनीकरण

Mon, 02 Nov 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eight gates of the Eastern Yamuna Canal and three gates of its distributaries will be renovated.
गांव फजलपुर स्थित पूर्वी यमुना नहर के जर्जर गेट। संवाद
कांधला। गांव फाजलपुर स्थित पूर्वी यमुना नहर के सुंदरीकरण और जर्जर गेटों के नवीनीकरण का कार्य सिंचाई विभाग ने शुरू करा दिया है। इसके तहत पूर्वी यमुना नहर के आठ और उससे जुड़े रजबहों के तीन गेटों को नया लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई राजीव गुप्ता, एसडीओ सुनील कुमार और मनोज गौतम ने बताया कि नहर में पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए कई वर्ष पहले लोहे के आठ गेट लगाए गए थे। इनमें तीन गेट इतने जर्जर हो चुके थे कि खुल भी नहीं पा रहे थे। इसके चलते पानी के नियंत्रण में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

जेई राजीव गुप्ता ने बताया कि नहर से जुड़े कई रजवाहों में पानी का बहाव नियंत्रित नहीं होने के कारण वे ओवरफ्लो होकर टूट जाते थे। इससे किसानों के खेतों में पानी भर जाता था और फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी रहती थी। किसानों की इस समस्या को देखते हुए गेटों का नवीनीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed