फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight family members including Maulana detained on information about conversion of Dalit family in Shamli

यूपी: दलित परिवार के धर्मांतरण की सूचना पर मौलाना समेत आठ हिरासत में, धार्मिक किताबें बरामद

Fri, 15 Sep 2023 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 11:07 PM IST
सार

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से दलित व्यक्ति के मकान में अनजान लोगों का आना जाना लगा हुआ था। कभी अनजान महिलाएं पहुंचती थी तो कभी अन्य। 

विज्ञापन
Eight family members including Maulana detained on information about conversion of Dalit family in Shamli
मौके पर मौजूद पुलिस बस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली स्थित ग्राम मादलपुर गांव में दलित परिवार के धर्मांतरण करने की सूचना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां से परिवार के छह सदस्यों के अलावा सहारनपुर के रहने वाले एक मौलाना, महिला को हिरासत में लिया। ग्रामीणों ने दलित परिवार के घर में लगे उर्दू में लिखे फोटो आदि को हटा दिया और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मौके से धार्मिक किताबें, उर्दू में लिखे झंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के ग्राम मादलपुर में दलित परिवार के छह सदस्यों द्वारा धर्मांतरण करने की सूचना पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि मौके पर मौजूद आठ महिला और पुरुष धार्मिक कार्यक्रम करते मिले। जिसके बाद पुलिस ने परिवार के छह सदस्यों जिनमें परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटी के अलावा सहारनपुर के रहने वाले दूसरे सम्प्रदाय के मौलाना और महिला को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साएं लोगों ने परिवार का धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रकट किया और घर में लगे उर्दू लिखे झंड़े और फोटो को हटा दिया। मौलाना और महिला के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि दलित परिवार के सदस्यों ने अपने नाम बदलकर मुस्लिम समुदाय के रख लिए हैं। मामला क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी और अन्य अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन

इस बारे में थानाभवन थाना प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि धर्मांतरण की सूचना पर परिवार के छह सदस्यों के अलावा सहारनपुर के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक और महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही धर्मांतरण किया गया या नहीं, इसका पता लग सकेगा। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि सूचना मिली है मगर दलित परिवार ने धर्मांतरण किया या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पिछले कुछ समय से था अनजान लोगों का आना जाना
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से दलित व्यक्ति के मकान में अनजान लोगों का आना जाना लगा हुआ था। कभी अनजान महिलाएं पहुंचती थी तो कभी अन्य। हालांकि, ग्रामीण अनजान लोगों को टोकते नहीं थे। मगर ग्रामीणों को किसी न किसी मामले का शक हो रहा था। शक होने पर ही शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed