फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight corona positives including five-year-old boy

पांच वर्षीय बालक समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 15 Jul 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Eight corona positives including five-year-old boy
शामली/कैराना। जनपद शामली में कोरोना पॉजिटिव के आठ नए केस आए हैं। इनमें एक पांच वर्षीय बालक समेत पांच लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट मेरठ मेडिकल से आई है जबकि एक महिलाओं समेत तीन लोग ट्रू नेट मशीन से जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली है। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कारोना पॉजिटिव व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद में मेरठ से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शामली शहर के एक मोहल्ला निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल दो दिन पहले लिया गया था। यह पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव का क्लोज कांटेक्ट बताया गया है। कस्बा थानाभवन में 26 वर्षीय युवक का सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह बैंक मित्र का कार्य करता है। उसका रैंडम सैंपल 11 जुलाई को लिया गया था। कस्बा कांधला में 28 वर्षीय एक दुकानदार के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसे कोविड-19 झिंझाना अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इस परिवार के पांच वर्षीय बालक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कैराना क्षेत्र के एक अन्य गांव किशोरपुर की 42 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा सोमवार रात को ट्रूू नेट मशीन से एक महिला समेत तीन लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनमें एक व्यक्ति और एक महिला शामली के अलग-अलग मोहल्ले की निवासी बताई गई है जबकि एक युवक कैराना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के आठ नए केस मिले हैं। इनमें तीन की जांच ट्रू नेट मशीन से हुई है। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति उपचार के बाद ठीक हो गया। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। इस तरह से जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान महिला की मौत
कैराना। कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय महिला को तीन दिन पहले नजला, खांसी व बुखार की शिकायत होने पर परिजन शामली अस्पताल में ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने महिला की ट्रू नेट मशीन से जांच की तो उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने महिला को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। सोमवार को महिला की स्लैब किट से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। मंगलवार सुबह कोरोना पॉजिटिव महिला की मेरठ मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएम जसजीत कौर ने मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत होने की पुष्टि की है। महिला की मौत होने के बाद मंगलवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के निर्देश पर पालिका की टीम ने हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाकर सील कर दिया।

रैंडम सैंपल लेने पहुंची टीम को देख गायब हुए दुकानदार
कैराना। मेरठ में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के संपर्क वाले और आसपास के लोगों के रैंडम सैंपल लेने पहुंची। महिला के मकान के निकट करीब छह दुकानें है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर अपनी दुकाने बंद कर गायब हो गए। स्वास्थ्य टीम ने मृतक महिला के परिवार के तीन सदस्यों के सैंपल लिए। इसके अलावा आसपास के 14 लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए हैं। चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के तीन परिजनों समेत 17 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed