फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid greetings on Hugged

गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Sat, 26 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 26 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eid greetings on Hugged
शामली/कैराना/थानाभवन/झिंझाना। ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह में मुस्लिमों ने बड़ी तादाद में ईद की नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शौकीन ने देश और दुनिया में अमनो अमान के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन



ईद की नमाज शुक्रवार सुबह कैराना रोड स्थित ईदगाह में हुई। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शौकीन ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी अल्लाह की रजा के लिए होती है। कुर्बानी जायज है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु का अवशेष खुले में न फेंका जाए। वहीं उन्होंने देश दुनिया में अमन चैन कायम रखने के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन


साथ ही मक्का में हुए हादसे में मरहूम लोगों की मगफिरत में भी दुआ की गई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटीं। इस दौरान जिलाधिकारी ओपी वर्मा, एसपी विजय भूषण, एएसपी वीके मिश्र, सीओ सिटी निशांक शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी ईदगाह पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका की तरफ से ईदगाह के आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई कराई गई थी।

ईदगाह के आसपास खिलौने, चाट, पकौड़ी और अन्य सामान की दुकानें सजी हुई थीं। ईदगाह में नमाज पढ़ने आए लोगों के साथ बच्चों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, कुर्बानी के बाद अपने अजीज और रिश्तेदारों के लिए ईद की मिठाई भेजी गई।

कैराना। शुक्रवार सुबह हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर कौम व देश की तरक्की के लिए दुआ की। कुर्बानी के त्योहार ईद उल अजहा के अवसर पर ईदगाह, जामा मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, शाही दरबार वाली मस्जिद के अलावा कस्बे व गांवों में मसजिदों में ईद की नमाज अदा की गई।


थानाभवन। ईदगाह पर ईद की नमाज मुफ्ती सैयद मुजफ्फर हुसैन ने अदा कराई। मेन रोड स्थित अशरफिया मदरसे में मौलाना अशद, मदरसा मोहल्ला खेल में मौलाना खालिद, खानका मदरसा में मुफ्ती हुजैफा, अमरूदों वाली मस्जिद में मुफ्ती मसीउल्हा ने नजाम अदा कराई।

नगर पंचायत की ओर से नगर में विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई। चेयरमैन संजय शर्मा, मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष हाजी राव जमशैद, गन्ना परिषद के चेयरमैन राव अशरफ अली, सपा नेता मो. इमरान, पूर्व वाइस चेयरमैन साबूदीन, सभासद साजिद अहमद, मो. अहमद आदि मुस्लिम नेताओं ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। 



झिंझाना। ईद उल अजहा पर करनाल रोड़ स्थित गाड़ीवाला चौराहे के पास ईदगाह में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। मौलाना अकरम ने अमन चैन और तरक्की की दुआ कराई। नमाज सुबह आठ बजे शुरू हुई जिसमें पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान नगर पंचायत झिंझाना के चेयरमैन हाजी सरफराज खां के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed