{"_id":"66885fbf9c32f724c501eb24","slug":"efforts-are-being-made-to-mislead-district-panchayat-president-madhu-and-his-family-shamli-news-c-26-1-smrt1047-123955-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला पंचायत अध्यक्ष मधु व उसके परिवार को भ्रमित करने का हो रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला पंचायत अध्यक्ष मधु व उसके परिवार को भ्रमित करने का हो रहा प्रयास
Sat, 06 Jul 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद अपने आवास जसाला पर अपने समर्थको के साथ वार्ता करते पूर्व मंत्री
कांधला। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु व उसके परिवार को भ्रमित करके कुछ नेताओं द्वारा प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी कमियों के कारण लोकसभा चुनाव हारे हैं। वह पांच साल जनता के बीच में नहीं रहे। इससे जनता में उनके प्रति नाराजगी थी, जिसका खमियाजा उनको भुगतना पड़ा है।
शुक्रवार को एमएलसी वीरेंद्र सिंह जसाला स्थित अपने फाॅर्म हाउस में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद व रालोद विधायक जिलाधिकारी से मिलकर लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने मामला राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने जनपद के विकास को बाधित करने वाला कदम बताया है। पूर्व सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी कमियों का आकलन व उसमें सुधार न करके जिले का इस प्रकार के माहौल को पैदा किया जा रहा है, जिससे जनपद का विकास का पहिया थम जायेगा।
लोकसभा चुनाव में जनता में उनके प्रति नाराजगी थी, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा है। वह जनपद में आकर गलत राजनीति कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष को भ्रमित कर उनके परिवार को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अन्यथा यह पार्टी हित मे नहीं होगा। इस बार भी पार्टी को इसी कारण इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। इस राजनीति के कारण आने वाले समय में भी पार्टी को इसका नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से मिलकर सारी बातें स्पष्ट रूप से उनके सामने रखी थीं।