फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Effigies of arrogant Ravana, Kumbhakarna and Meghnad were burnt

Shamli News: अहंकारी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन

Tue, 24 Oct 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Effigies of arrogant Ravana, Kumbhakarna and Meghnad were burnt
शामली हनुमान धाम पर दशहरा के दौरान  रावण के पुतले में आग लगाते राम लक्ष्मण हनुुमान
शामली। जिले में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय घरों में दशहरा पूजन किया गया। जिले में शामली समेत कई कस्बों में हुई रामलीला में राम-रावण बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किए गए। अच्छाई पर बुराई के प्रतीक रावण का अंत होने पर पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान आयोजित मेले में लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

मंगलवार को घरों में श्रद्धालुओं ने बही खातों के साथ शस्त्रों का पूजन किया और भगवान श्रीराम की आरती की। शाम के समय शहर के हनुमानधाम पर चल रही रामलीला में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की लीला का कलाकारों ने सुंदर मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम युद्ध के दौरान रावण की नाभि में तीर मारकर वध कर देते हैं। इसके बाद पूरा मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा और भाजपा की वरिष्ठ नेता मृगांका सिंह मौजूद रही। इस दौरान हनुमानधाम पर मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

थानाभवन। दशहरा मैदान में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण के रूप में कलाकारों ने युद्ध का अभिनय किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। घर और परिवारों में पायता पूजन किया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कानों पर नौरते रख पर्व को मनाया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाली
कांधला में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी द्वारा नगर में विजयदशमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व रावण के बीच युद्ध के साथ, राधा कृष्ण, श्रवण कुमार की मां बाप को यात्रा कराते हुए, भगवान भोलेनाथ के साथ मां दुर्गा के साथ दर्जनों झांकियांं रही। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मंडप भवन में शस्त्र पूजा कर किया गया। इस दौरान रास्ते में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया, तथा जमकर आतिशबाजी की गई। वही पंजाब से आया बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा रामलीला मंडप पंचवटी मैदान पर पहुंची जहां पर भगवान राम के स्वरूप के द्वारा अग्नितीरों की वर्षा कर रावण का पुतला दहन किया। इस दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज गया। रात्रि लीला के दौरान लीला मंचन से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने नगर में रामलीला कमेटी पंचवटी पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती की। इस दौरान अध्यक्ष रोहित गुप्ता, प्रबंधक रामकुमार सिंघल, धनप्रकाश गोयल, श्याम कुमार, गौरव पाराशर, सचिन शर्मा, मेहर चंद, अशोक महेश्वरी, सिद्धार्थ जैन, निखिल महेश्वरी, शिवम गोयल के साथ रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
नाभि में तीर लगते ही धराशाई हुआ रावण

गढ़ीपुख्ता। रामलीला भवन में चल रही रामलीला में कुंभकरण व राम का भीषण युद्ध होता है जिसमें कुंभकरण मारा जाता है। फिर मेघनाथ व लक्ष्मण के बीच युद्ध होता है जिसमें मेघनाथ का वध होता है। इसके बाद राम और रावण में भीषण युद्ध होता है जिसमें रावण पर किसी भी शक्ति एवं बाण का असर नहीं होता। विभीषण के बताने पर रामचंद्र जी रावण की नाभि में अग्नि बाण मारते हैं, जिससे धराशाई हो जाता है। इस अवसर पर सपा के कैराना लोकसभा प्रभारी डॉ. सुधीर पवार, नरेश सैनी, नीरज जैन, टेकचंद मित्तल, पंकज कौशिक, नरेश गोस्वामी, अनिल पुंडीर, मनपाल सिंह, राजवीर सैनी, चरण सिंह, नीरज शर्मा, दीपक शर्मा, राजुल मित्तल, प्रदीप संगल, ललित संगल आदि मौजूद रहे। संवाद
बुराई के प्रतीक रावण रूपी पुतले का हुआ दहन
जलालाबाद। जलालाबाद में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह घरों में दशहरा पूजन के बाद शाम को रामलीला मैदान में प्रतीकात्मक रूप से राम-रावण युद्ध के बाद रावण का वध किया गया। इसके बाद रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले व सोने की लंका को दहन किया गया। इस अवसर पर मैदान में लोगों की भारी भीड़ रही। ड्रोन से मेले की निगरानी की गई। सिद्ध पीठ दुर्गा देवी मेला प्रबंध समिति द्वारा मेले का आयोजन किया गया। रामलीला ट्रस्ट के ब्रजमोहन सिंघल, पप्पू सैनी, प्रदीप सैनी, मुकेश आर्य व मेला प्रबंध समिति के उपेंद्र गुप्ता, आदर्श गर्ग, राकेश शर्मा, रविंद्र गर्ग, रोमिल मित्तल, संजीव अग्रवाल आदि का सहयोग रहा
रावण के पुतले का दहण किया।
झिंझाना। कस्बे में रामलीला का प्रोजेक्टर द्वारा प्रसारण किया जा रहा था। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर विजयदशमी पर्व पर बनाए गए रावण के पुतले को भगवान राम ने दहन किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रवीण कुमार, प्रशांत शर्मा, गौरव शर्मा, अभिषेक, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

धू धू कर जला अहंकारी रावण का पुतला
बाबरी। गांव बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कालेज प्रांगण में मंगलवार शाम राम व रावण सेना के बीच युद्ध हुआ। युद्ध के दौरान वानर कलाकार सेना ने राक्षस सेना को गदाओं के प्रहार से खूब छकाया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान श्रीराम भगवान के जयकारों से काॅलेज प्रांगण गुंजायमान रहा। इसके बाद बाबरी के दुर्गा मंदिर में चल रहे साप्ताहिक मेले में बच्चों व बड़ों ने खरीददारी करने के साथ झूले का भी आनंद लिया। गांव कैड़ी के बंतीखेड़ा मार्ग पर स्थित रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान वेदव्यास सैनी, गौरव नामदेव, विकास कश्यप, मनोज राणा, रविंद्र राणा, कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की।

शामली हनुमान धाम पर दशहरा के दौरान  रावण के पुतले में आग लगाते राम लक्ष्मण हनुुमान

शामली हनुमान धाम पर दशहरा के दौरान  रावण के पुतले में आग लगाते राम लक्ष्मण हनुुमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed