फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   education

खुल गए डिग्री कालेज, आज से सभी कक्षाओं में शुरू होंगे दाखिले

Tue, 09 Jul 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
education
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में फार्म जमा करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
खुल गए डिग्री कालेज, आज से सभी कक्षाओं में प्रवेश शुरू
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरणसिंह विवि से संबद्ध जिले के डिग्री कालेज में नया शैक्षिक सत्र सोमवार से शुरू हुआ। कुछ कालेजों में आज (मंगलवार ) से स्नातक कक्षाओं में दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए प्रवेेेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उधर प्रथम वर्ष की ओपन मेरिट आने के बाद कालेजों ने छात्रों से आज अपने ऑफर लेटर जमा कराने को कहा है।
पहले दिन कालेजों में छात्रों की संख्या कम रही। प्रवेश के लिए जानकारी के लिए छात्र आते रहे। मंगलवार से कालेजों में स्नातक कक्षाओं में दूसरे और तीसरे साल में भी प्रवेश शुरू हो जाएंगे। आरकेपीजी कालेज में आज से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए छात्र को इस साल पास की परीक्षा की मार्कशीट लानी होगी। कालेज से आवेदन फार्म लेकर उसे भरकर मार्क के साथ कालेज में जमा कराना होगा। कालेज से प्रवेश की अनुमति मिलने पर ऑन लाइन फीस जमा कराकर उसकी रसदी कालेज में देनी होगी।
विज्ञापन

आन लाइन जमा होगी फीस
शामली। इस बार द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने वालों को भी अपनी फीस आन लाइन जमा करानी होगी। इसके लिए एक लिंक दिया जाएगा। अभी तक आनलाइन फीस जमा कराने की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफर लेटर लेकर कालेजों में जमा कराएं छात्र
स्नातक कक्षाओं की प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि ने ओपन मेरिट जारी कर दी है। वीवीपीजी कालेज से मिली जानकारी के अनुसार विवि ने प्रवेश से वंचित छात्रों को ऑफर लेटर जारी कर दिए हैं। ये लेटर विवि ने अपनी साइट पर डाले हैं। आवेदन करने वाले छात्र इन्हें लाग इन कर चेक कर सकते हैं। बहुत से छात्रों के नाम कई कालेजों में भी आ गए होंगे। छात्र या छात्रा को जिस कालेज में प्रवेश लेना है उसी कालेज का आफर लेटर आन लाइन निकाल लें और संबंधित कालेज में जाकर इसे जमा करा दें। ऑफर लेटर जमा होने के बाद कालेज स्तर पर प्रवेश के लिए मेरिट बना दी जाएगी। इसी के आधार पर छात्रों के प्रवेश होंगे।
वीवीपीजी में आज और आरकेपीजी में कल जमा होंगे आफर लेटर
प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए विवि द्वारा ओपन मेरिट के बाद जारी आफर लेटर को शहर के वीवीपीजी कालेेज में आज मंगलवार तक छात्र जमा करा सकते हैं कालेज दोपहर एक बजे तक इन्हें जमा करेगा इसके बाद मेरिट तैयार कर लगा दी जाएगी और उसके बाद 10 जुलाई तक प्रवेश होंगे। आकेपीजी कालेज में ऑफर लेटर 10 जुुलाई तक जमा कराए जा सकते हैं।

कालेजों में नहीं भर रही सीटें
शामली। दो मेरिट आने के बाद भी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में सीटें नहीं भर रही हैं। शहर के ही दो बड़े कालेजों में कई सीटें खाली हैं। शहर के वीवीपीजी कालेज में तो बीकॉम में 160 सीटों में केवल 39 पर ही प्रवेश हुए हैं।
वीवीजीजी कालेज में प्रथम वर्ष की सीटें
विषय सीट प्रवेश हुए
बीए 531 269
बीकॉम 160 39
आरकेपीजी कालेज शामली
बीएससी 320 228
बीएससीएजी 160 94
बीएससी एजी 160 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed