फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   education news

Shamli News: अमर उजाला जिला टॉपर व मेधावी विद्यार्थियों का आज करेगा सम्मान

Sun, 31 May 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
education news
शामली। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 31 मई को सुबह नौ बजे करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में जिला टॉपर व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व सीआईएससीई के 12वीं के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पिछले वर्ष 2025 के जनपद के विभिन्न स्कूलों के अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपरों समेत विभिन्न संस्थानों के मेधावी शामिल होंगे। इसके अलावा मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के तहत अतिथियों की ओर से मेधावियों को प्रमाण पत्र और मेडल दिए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए दिए गए बार कोड को स्कैन कर पंजीकरण कराया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन करनाल रोड स्थित एमएस फॉर्म शामली में 31 मई को सुबह नौ बजे किया जाएगा। पंजीकृत विद्यार्थियों को अमर उजाला एवं पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भविष्य ज्योति सम्मान के तहत प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किया जाएगा। समारोह से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8826516766 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed