{"_id":"68dd829e2763c5a42301329f","slug":"education-news-shamli-news-c-26-1-aur1003-150823-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जनपद में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता हुआ साफ, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जनपद में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता हुआ साफ, मिली मंजूरी
विज्ञापन
शामली। जिले में केंद्रीय विद्यालय के खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी है।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने 22 जून 2025 को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह को पत्र लिखकर कहा था कि शामली जनपद की स्थापना हुए करीब 14 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन जनपद शिक्षा के क्षेत्र में अभी तक बहुत पीछे पीछे है। उन्होंने पत्र में कहा था कि शामली से लगे सभी जनपदों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो चुकी है और बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विधायक के केंद्रीय विद्यालय के लिए लगातार प्रयासों के चलते केंद्र सरकार ने शामली में भी केंद्रीय विद्यालय खोलने को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है, जिससे जनपद के हजारों बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
-पूर्व में भी वीवी इंटर कॉलेज में अस्थायी रूप से चलाने का भेजा गया था प्रस्ताव
पूर्व में भी डायट प्राचार्य मुजफ्फरनगर व डीआईओएस ने शहर के वीवी इंटर काॅलेज में खाली पड़े 12 कमरों का अस्थायी रूप से चलाने के लिए मुआयना करते हुए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन स्वीकृति न मिलने के कारण पिछले दो वर्ष से विद्यालय शुरू नहीं हो पा रहा था। वहीं भैंसवाल में भी कई साल से भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है।
-जनपद के छात्र-छात्राओं को यह मिलेगी सुविधा
केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने के कई फायदे हैं, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, किफायती फीस, राष्ट्रीय स्तर पाठ्यक्रम की एकरूपता, खेलकूद, संगीत, कला जैसी सह-पाठ्यचर्चा गतिविधियों को बढ़ावा देना शामिल है। इसके अतिरिक्त यहां अनुभवी शिक्षक होते हैं और आधुनिक सुविधाएं, जैसे स्मार्ट क्लास, अच्छी लाइब्रेरी और प्रयोगशालाएं भी उपलब्ध होती हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।